फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   I am colder than Shimla and Dharamsala Karnal, Karnal

शिमला और धर्मशाला से भी ठंडा रहा करनाल

Fri, 30 Dec 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल Updated Fri, 30 Dec 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
I am colder than Shimla and Dharamsala Karnal, Karnal
शिमला और धर्मशाला से भी ठंडा रहा करनाल - फोटो : Amar Ujala

बृहस्पतिवार अलसुबह आई धुंध ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। जिले के अधिकतम तापमान में एकदम चार डिग्री की गिरावट आने से जिले में ठंड बढ़ गई है। अधिकतम तापमान में गिरावट आने के कारण गुरूवार को करनाल शिमला और धर्मशाला से भी ज्यादा ठंडा रहा। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 21.2 दर्ज किया गया था।

विज्ञापन


जबकि वीरवार को अधिकतम तापमान चार डिग्री घटकर 17.2 पर पहुंच गया। जबकि शिमला का अधिकतम तापमान 19 डिग्री और धर्मशाला का तापमान 17.4 डिग्री दर्ज किया। सुबह से जिला धुंध की चादर में लिपट गया। धुंध के साथ ही ठंड बढ़ जाने के कारण सड़कों पर कम लोग दिखाई दिए। वहीं दिन में सूर्य के दर्शन भी न होने से लोगों का अधिक ठंड का सामना करना पड़ा। सीएसएसआरआई के मौसम वैज्ञानिक डॉ. दवेंद्र सिंह बुंदेला ने बताया कि आज भी हल्की धुंध रहेगी और मौसम में ठंडक बढ़ सकती है।सर्दी बढ़ जाने के कारण लोग चद्दर और कंबलों में लिपटे दिखाई दिए।
विज्ञापन


कई दिनों से सर्दी कम होने के कारण किसानों के चेहरे मायूस दिखाई दे रहे थे। अचानक हुई ठंड के कारण किसानों के चेहरे पर खुशी की झलक दिखाई दी। उप कृषि अधिकारी प्रदीप मिल ने बताया कि सर्दी के बढ़ने से गेंहू की फसल को फायदा पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि ज्यादा सर्दी में गेंहू की अच्छी पैदावार होती है। जितनी सर्दी बढ़ेगी किसानों के खेतों में उतनी ही पैदावार में इजाफा होगा। वीरेंद्र अस्पताल के डॉक्टर संजीव शर्मा ने बताया कि बढ़ती हुई सर्दी का असर छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर ज्यादा पड़ता है। उन्होंने बताया कि सर्दी में छोटे बच्चों को बचाकर रखना चाहिए और ठंडी चीजों के सेवन से बचना चाहिए। वहीं जीटी रोड पर धुंध के कारण वाहन रेंगते रहे। वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed