{"_id":"5761a6ce4f1c1be53811b77a","slug":"husband-strangled-his-wife-s-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने गला दबाकर की पत्नी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति ने गला दबाकर की पत्नी की हत्या
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
Updated Thu, 16 Jun 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : अमर उजाला
करनाल। चांद सराय के धोबी मोहल्ले में पति ने बीती रात अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। बुधवार सुबह मृतक महिला की बहन जब घर पहुंची तो उसने चारपाई पर उसका शव पड़ा देखा। पुलिस ने मृतक बरखा उर्फ वर्षा की बहन रेखा उर्फ बेबी की शिकायत पर आरोपी पति रिंकू के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रिंकू और बरखा उर्फ वर्षा के बीच अक्सर बहस होती रहती थी। उनकी एक चार साल की बेटी भी है जो घटना के वक्त अपनी मौसी के घर थी। वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर पीड़ितों को सौंप दिया। इस मामले में सिटी थाना प्रभारी मोहनलाल ने बताया कि रेखा उर्फ बेबी की शिकायत पर आरोपी पति रिंकू के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है। जल्द ही उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी रिंकू डेढ़ महीने पहले एक चोरी के केस में जेल से बाहर आया था।
विज्ञापन