फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   husband killed by fire

पति पर तेल छिड़क आग लगा की हत्या, तीन पर केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 02:34 AM IST
विज्ञापन
husband killed by fire
एक पत्नी द्वारा अपने पति पर तेल छिड़ककर आग लगाने का मामला सामने आया है। झुलसे पति ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर पत्नी अंजू, मकान मालकिन आशा और अंजू के चाचा राकेश के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। घटना के बाद डीएसपी मुकेश कुमार ने घटनास्थल का जायजा लिया और लोगों से पूछताछ की है।
विज्ञापन

गांव नगला फार्म निवासी मृतक के पिता कृष्ण ने बताया कि उसके चार बेटे हैं। एक बेटे राकेश की शादी करीब 10 साल पहले नलीपार निवासी अंजू के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही अंजू और उसके बेटे के बीच झगड़ा होने लगा। अंजू शुरू से ही अलग रहने के लिए बेटे राकेश पर दबाव बनाती थी और इसी कारण उनके झगड़े होते थे। पिछले तीन सालों से अंजू कुंजपुरा में किराए के मकान में अलग रह रही थी और उसका बेटा गांव में उनके पास रह रहा था और प्राइवेट नौकरी करता था।
विज्ञापन

आरोप है कि जब राकेश के पास रुपये होते थे तो पत्नी उसे अपने पास बुला लेती थी और पैसे खत्म होने के बाद फिर झगड़ा शुरू कर देती थी, जिससे राकेश वापस आ जाता था। पिछले करीब 20 दिनों से राकेश कुंजपुरा में अंजू के साथ ही रह रहा था। इस दौरान 13 मार्च को रात 9 बजे के करीब उनके बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद रात को करीब 2 बजे पत्नी अंजू ने मकान मालिक आशा और चाचा राकेश के साथ मिलकर पति पर तेल छिड़ककर आग लगा दी। इससे राकेश 50 प्रतिशत तक झुलस गया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने उसे कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कालेज पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। परिजनों का कहना है कि राकेश ने दम तोड़ने से पहले उनके साथ बात की थी। इस दौरान उसने बताया था कि उसकी पत्नी ने अपने चाचा व मकान मालकिन के साथ मिलकर आग लगाई थी। राकेश के पास तीन बच्चे हैं। दो लड़की और एक लड़का। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के पिता कृष्ण ने बहू अंजू उसकी मकान मालकिन और चाचा राकेश पर हत्या के आरोप लगाए हैं। पत्नी सहित तीनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जल्द ही जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-श्रीकांत कुमार, अतिरिक्त थाना प्रभारी कुंजपुरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed