{"_id":"60cfa8448ebc3e33571ad7f0","slug":"husband-and-wife-jumbed-in-a-kanal-karnal-news-knl73805251","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपती ने नहर में लगाई छलांग, दोनों को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंपती ने नहर में लगाई छलांग, दोनों को बचाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल नहर पुल से गांव पिचौलिया निवासी पति-पत्नी ने नहर में छलांग लगा दी। आसपास के लोगों ने नहर में डूब रहे दंपती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दंपती अपने साथ दोनों बच्चों को भी लेकर गए थे, जो कि नहर के बाहर खड़े होकर डूबते माता-पिता को देखकर रो रहे थे और उन्हें बचाने के लिए आवाज भी लगा रहे थे। दंपती को नहर से निकालने के बाद इसकी सूचना रामनगर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने उन्हें नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया। जहां दोनों की तबियत ठीक बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि दंपती का परिवार के साथ जमीन विवाद चल रहा है। वहीं दंपती को परिवार की ओर से करीब 20 लाख रुपये का कर्ज भी दिया गया है। इस कर्ज के कारण वे जुंडला में दो महीने से किराए पर रह रहे हैं और इसी कर्ज के कारण परेशान थे। इस कारण रविवार को उन्होंने नहर में छलांग लगाई थी। उधर पुलिस को दिए बयान में पति ने बताया कि वह घर से बाइक पर सवार होकर अपनी पत्नी और दो बच्चे (बेटा व बेटी) के साथ करनाल आ रहा था। इसी दौरान एक कार साइड से निकली तो उसकी पत्नी के कपड़ों पर कीचड़ गिर गया। इसलिए उसकी पत्नी नहर पर कपड़ों से कीचड़ साफ करने गई तो उसका पांव फिसल गया और वह नहर में बह गई तो उसे बचाने वह भी नहर में कूद गया था। वहीं नहर पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दंपती ने खुद नहर में छलांग लगाई है। पुलिस जांच अधिकारी एसआई जयनारायण ने बताया कि पिचौलिया निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी पत्नी नहर पर कपड़े साफ करने गई थी तो वह नहर में गिर गई, उसे बचाने के लिए वह नहर में कूदा था। फिलहाल दोनों को बचा लिया गया है।