{"_id":"58bc571f4f1c1b2856e7e525","slug":"husband-and-father-killed-in-illicit-relationships-karnal-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंधों में पति और ससुर का कत्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध संबंधों में पति और ससुर का कत्ल
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 06 Mar 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाजायज रिश्तों में अंधी एक महिला ने प्रेमी और भाड़े के हत्यारों की मदद से शुक्रवार रात अपने पति और ससुर की बेरहमी से हत्या करवा दी। कुआंवाला के पास शनिवार देर रात एक कार में लाश मिलने के कुछ घंटे बाद ही रविवार को दोहरी हत्या का राजफाश करते हुए पुलिस ने आरोपी महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के बयान के मुताबिक दोनों को रास्ते से हटाकर, उनकी करोडों की संपत्ति हथियाने और शादी का हसीन सपना पूरा करने के लिए उन्होंने दोहरे मर्डर का खतरनाक गेम प्लान तैयार किया था।
विज्ञापन
वारदात को अंजाम देने के लिए प्रेमी ने भाड़े पर दो युवकों की मदद ली थी। दोनों युवकों की तलाश में पुलिस की कई टीमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ओर कूच कर चुकी हैं। दोनों आरोपी जिस तरह से बयान बदल रहे हैं, उसके मुताबिक भाड़े के हत्यारों की कहानी पर पुलिस को अभी शक है। मकतूल की बहन गीता पुंडीर की तहरीर पर हत्या, सुबूत मिटाने और आपराधिक साजिश रचने की एफआईआर दर्ज कर करके रायपुर पुलिस वारदात की तहकीकात में लगी हुई है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक वारदात का शिकार हुए राजेश राणा (35) और प्रेम सिंह राणा (65) रायपुर के तपोवन एन्क्लेव में अपने खुद के मकान में रहते थे। प्रेम सिंह आर्डिनेंस फैक्ट्री के सेवानिवृत्तकर्मी थे, जबकि राजेश किरयाना की दुकान चलाता था। हत्या के आरोप में राजेश की पत्नी दीपिका राणा (32) और उसके प्रेमी योगेश अरोड़ा (35) निवासी गोविंदगढ़ (मूल निवासी खेड़ा पीर, करनाल हरियाणा) को गिरफ्तार किया गया है। योगेश तहसील चौक के समीप एक रेस्टोरेंट चलाता था। राजेश और दीपिका की शादी आठ साल पहले हुई थी। दोनों से आठ साल का एक बेटा नकुल है। योगेश ने दो साल पहले रायपुर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में ठेके पर कुछ काम किया था। इस दौरान वह एक गेस्टहाउस में रहता था, जो कि दीपिका के घर के ठीक पीछे था। योगेश का पहले राजेश की दुकान और फिर घर पर आना-जाना हो गया। घर पर ही योगेश की दीपिका से मुलाकात हुई।
विज्ञापन
बकौल दीपिका यह मुलाकात कब प्यार में तब्दील हो गई, उसे पता ही नहीं चला। इस मामले मेें पुलिस को अभी भाड़े के कथित हत्यारों पश्चिमी उत्तर प्रदेश निवासी पप्पू और डब्बू की तलाश है। आरोपी योगेश के मुताबिक दोनों युवकों से उसकी मुलाकात उसके रेस्टोरेंट पर अक्सर आने वाले युवक ने करवाई थी। पुलिस उस युवक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
एसएसपी स्वीटी अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार रात दीपिका से मिली पति और ससुर के लापता होने की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन ट्रेश की तो वह मियांवाला के पास थी, रायपुर पुलिस जांच में जुटी थी। इसी बीच शनिवार देर रात करीब दो बजे डोईवाला पुलिस को कुआंवाला के पास सेंट्रो कार में दो शव मिले। सूचना पाकर एसपी देहात श्वेता चौबे, एसपी सिटी अजय सिंह एफएसएल और डॉग स्क्वॉयड की टीम लेकर मौके पर पहुंचे। सुबह शवों की पहचान राजेश राणा और उनके पिता प्रेम सिंह राणा के रूप में हुई। दोनों के चेहरों पर पॉलिथीन और गले में रस्सी लिपटी थी। शवों को कंबल और चादर में बांधा गया था। दोनों के गर्दन के आसपास चाकुओं के कई प्रहार थे।
पुलिस ने पूछताछ के बाद शक के आधार पर बहू दीपिका को हिरासत में लिया तो हत्याकांड की परतें खुलती चली गईं। यह साफ हो गया कि अवैध संबंधाें के चलते दीपिका राणा ने योगेश के साथ वारदात को अंजाम दिया। साजिश के मुताबिक तीन मार्च को दीपिका ने पति और ससुर के सोने के बाद रात करीब दो बजे पिछला दरवाजा खोलकर योगेश और उसके साथ आए दो लोगों को घर के भीतर प्रवेश कराया। तीन लोगों ने सोते समय ही प्रेम सिंह और राजेश का गला रस्सी से दबाने के साथ चाकुओं से उन पर अनगिनत प्रहार किए। योगेश के दोनों साथी तो कत्ल की वारदात को अंजाम देने के बाद निकल गए। इसके बाद दीपिका और योगेश नेे कमरों से खून साफ करने के बाद शवों को चद्दर और कंबल में बांध दिया। इसी रात योगेश ने राजेश के शव को डिग्गी और प्रेम के शव को पिछली सीट पर रखा और कुआंवाला ले गया। एक सुनसान जगह पर उसने यहां कार के अंदर और बाहर तेल छिड़ककर आग लगा दी। इसी दौरान योगेश अरोड़ा भी झुलस गया।