फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Husband accused of setting wife on fire by spraying oil absconded

तेल छिड़ककर पत्नी को आग लगाने वाला आरोपी पति फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Husband accused of setting wife on fire by spraying oil absconded
करनाल। दहेज की मांग को लेकर पत्नी रितू पर तेल छिड़ककर आग लगाने वाला आरोपी पति फरार है। शहर की विकास कालोनी में हुई घटना की जांच में पुलिस जुटी है। आरोप है कि पति ने ही आग लगाई और घर के बाहर की कुंडी लगाकर फरार हो गया। रोहतक पीजीआई में रितू की मौत हो गई है। उसके बाद महिला की मां की शिकायत पर सेक्टर-32-33 थाना में पुलिस ने केस दर्ज किया।
विज्ञापन

अशोक नगर निवासी मेवा देवी ने बताया कि बेटी रितू की शादी 9 मार्च 2012 को विकास कालोनी निवासी विकास के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही विकास दहेज के लिए परेशान कर मारपीट करने लगा। बेटी तंग होकर वापस आ गई थी लेकिन विकास पंचायत करके उसे फिर ले गया। एक जुलाई को विकास ने फोन करके उन्हें बुलाया। बाहर से कमरे का दरवाजा बंद था। अंदर रितू पर कंबल ढका था। वह पूरी तरह से जल चुकी थी।
विज्ञापन

रितू ने उसे बताया कि विकास ने उसके ऊपर तेल छिड़ककर आग लगाई और बाहर से कुंडी लगाकर भाग गया। एंबुलेंस से रितू को मेडिकल कालेज लाए। जहां से हालत गंभीर होने पर उसे रोहतक रेफर कर दिया गया। यहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। -ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed