फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Humidity made you miserable, possibility of heavy rain from tomorrow

Karnal News: उमस ने किया बेहाल, कल से तेज बारिश की संभावना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 06:55 AM IST
विज्ञापन
Humidity made you miserable, possibility of heavy rain from tomorrow
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। जुलाई का महीना भी सूखा निकल रहा है। अभी तक सिर्फ 42.6 एमएम बारिश हुई है। जिससे धान की फसल भी प्रभावित हो रही है। रविवार को भी मौसम खुश्क रहा। दिनभर उमस से लोग बेहाल रहे। रात्रिकालीन तापमान में वृद्धि से लोगों की नींद में भी खलल पड़ रहा है। 30 जुलाई से तेज बारिश की संभावना जताई जा रही है।
शनिवार की अलसुबह करनाल में 5.6 एमएम बारिश हुई थी। इसके बाद रविवार को तेज धूप खिली। बीच-बीच में बादलों की आवाजाही रही लेकिन उमस और प्रचंड गर्मी के कारण लोग बेहाल रहे। किसानों के अनुसार हरियाणा में अभी तक धान की रोपाई का कार्य पूरा हो जाता था लेकिन अभी बारिश के इंतजार में कई स्थानों पर धान की रोपाई पूरी नहीं हो सकी है। जिन खेतों में धान की रोपाई हो गई है, प्रचंड गर्मी में वहां लगातार ट्यूबवेल से पानी देना पड़ रहा है। जिससे किसानों की धान की लागत में इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन

केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान (सीएसएसआरआई) की जिला मौसम वेधशाला में रविवार को अधिकतम तापमान 35.8 व न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सोमवार को आसमान पर बादलों की आवाजाही से तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है। सोमवार की रात या मंगलवार को बारिश की संभावना जताई जा रही है। इस दौरान कहीं कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed