{"_id":"68b0b3d582dca71c8f01cab4","slug":"houses-and-roads-under-construction-in-three-illegal-colonies-demolished-karnal-news-c-18-knl1008-725895-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: तीन अवैध कॉलोनियों में निर्माणाधीन मकान और सड़कें ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: तीन अवैध कॉलोनियों में निर्माणाधीन मकान और सड़कें ध्वस्त
विज्ञापन
1002 अवैध कॉलोनी में भवन तोड़ती डीटीपी की जेसीबी।
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल/असंध। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) की टीम ने वीरवार को असंध क्षेत्र में अवैध रूप से पनप रही तीन अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की। यहां एक निर्माणाधीन मकान सहित कई चहारदीवारी व भवनों की डीपीसी और सड़कों को ध्वस्त कर दिया गया। एक अवैध कॉलोनी में पांचवीं बार तोड़फोड़ की गई लेकिन कॉलोनाइजर व लोग बार-बार निर्माण कर लेते हैं।
टीम का रुख वीरवार को असंध की ओर हुआ तो पहली अवैध कॉलोनी जोकि लगभग 17 एकड़ में रत्तक रोड पर स्थित है जिसमें जेसीबी के माध्यम से एक निर्माणाधीन मकान, कई भवनों की डीपीसी, कच्ची सडकों को तोड़ दिया गया। इस अवैध कॉलोनी में पांचवीं बार तोड़फोड़ की कार्यवाही की गई है। दूसरी अवैध कॉलोनी लगभग दो एकड़ में जींद रोड पर स्थित है, यहां एक चहारदीवारी, डीपीसी में तोड़फोड़ की गई। तीसरी अवैध कॉलोनी लगभग सात एकड़ में जींद रोड पर मेट्रोपोल लाइसेंसी कॉलानी के पास बनाई जा रही है, यहां भी टीम ने सड़कों को ध्वस्त कर दिया।
कार्रवाई के दौरान जिला नगर योजनकार, व ड्यूटी मजिस्ट्रेट व असंध थाना पुलिस मौजूद रही। डीटीपी ने चेतावनी दी कि कोई भी व्यक्ति अवैध कॉलोनी में कोई निर्माण नहीं करें अन्यथा तोड़ दिया जाएगा। डीटीपी ने घरौंडा में बुधवार को चार अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
जिला बनने की संभावना से अधिक कट रहीं कॉलोनियां
असंध को जिला बनाने की मांग उठाई जा रही है, विधानसभा में भी गूंज चुकी है। सत्ता के विधायक इस मांग को उठा रहे हैं, जिससे लोगों को लगता है कि असंध को जिला बनाया जा सकता है। यही कारण है कि असंध में जमीन के दाम तो महंगे हो ही रहे हैं, बिल्डरों ने भी यहां जमीनें खरीद कर कॉलोनियां काटना शुरू कर दी हैं। नियम पूरे नहीं होने के कारण कॉलोनियां वैध तो नहीं हो पा रही हैं लेकिन अवैध रूप से कॉलोनियां काटने का काम तेजी से चल रहा है।