फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Honesty and dedication towards duty was rewarded: Kanwarpal

करनाल,,,माई सिटी के लिए ....ड्यूटी के प्रति ईमानदारी और कृतव्य परायणता का मिला इनाम: कंवरपाल

Mon, 26 Jan 2026 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 26 Jan 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Honesty and dedication towards duty was rewarded: Kanwarpal
हिसार। जींद जिले की सफीदों तहसील के मुआना गांव निवासी इंस्पेक्टर कंवरपाल ने पुलिस की 36 साल की सेवा में ऐसी उपलब्धियां हासिल की हैं जिनसे न केवल पुलिस महकमे का गौरव बढ़ा, उनके परिवार व गांव का नाम भी रोशन हुआ। वर्ष 1989 में कांस्टेबल के पद पर पुलिस में ज्वाइनिंग करने वाले कंवरपाल को शुरुआती तैनाती कमांडो फोर्स में करनाल में मिली। इसके बाद करनाल जिला पुलिस में तैनात कर दिया। ड्यूटी के प्रति ईमानदारी और कर्तव्य परायणता के चलते उन्हें पहले एएसआई और बाद में एसआई के पद पर पदोन्नति मिली। हाल करनाल में रहने वाले कंवरपाल बताते हैं कि अब वे हिसार जिला पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में बतौर कानूनी अनुदेशक तैनात हैं। उनका काम पुलिस महकमे के तमाम जांच अधिकारियों को कानूनी धाराओं का प्रशिक्षण देना है। कानूनों में जो भी बदलाव होते हैं, उनके प्रति पुलिस कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने का जिम्मा उनका है। इससे पहले वे हरियाणा पुलिस एकेडमी मधुबन में 2012 से 2025 तक 13 साल सेवाएं दे चुके हैं। वर्ष 2023 में निरीक्षक के रूप में पदोन्नति मिली। मार्च 2025 में उनका स्थानांतरण हिसार कर दिया गया। मधुबन में भी पुलिस कर्मचारियों-अधिकारियों को स्थानीय और विशेष अधिनियम के प्रति प्रशिक्षित करने की जिम्मेदारी रही। सेवा को सर्वोपरि मानने और ईमानदारी से कार्य करने के कारण उन्हें 2019-20 में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने विशेष सम्मान से नवाजा। कंवरपाल ने बताया कि वे फिलहालएएसपी मुकुल मुद्गल के निर्देशन में काम कर रहे हैं और पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के आभारी हैं, जिन्होंने उन्हें पुलिस पदक सम्मान के काबिल समझा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed