{"_id":"6ad14b3f905a8cd94f03abaa","slug":"shri-shiv-club-jundla-has-been-carrying-on-the-tradition-of-ramlila-for-three-decadesshri-shiv-club-jundla-has-been-carrying-on-the-tradition-of-ramlila-for-three-decades-karnal-news-c-18-knl1018-1013559-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: तीन दशक से रामलीला की परंपरा निभा रहा श्री शिव क्लब जुंडला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: तीन दशक से रामलीला की परंपरा निभा रहा श्री शिव क्लब जुंडला
विज्ञापन
छठे दिन राम वनवास प्रसंग का मंचन, 18 को होगा समापन, 20 को करेंगे रावण दहन
संवाद न्यूज एजेंसी
जुंडला। श्री शिव क्लब जुंडला की रामलीला में बुधवार को छठे दिन राम वनवास प्रसंग का मंचन किया गया। कलाकारों ने भगवान श्रीराम के वन गमन से जुड़े दृश्यों को मंच पर जीवंत कर दर्शकों को भावुक कर दिया। क्लब की ओर से वर्ष 1997 से लगातार रामलीला का मंचन किया जा रहा है।
इसके माध्यम से धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और भगवान श्रीराम के आदर्शों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। पूर्व प्रधान विनोद शर्मा ने बताया कि भगवान श्रीराम की भूमिका अमर सिंह, लक्ष्मण की रमेश जांगड़ा, सीता की नरेश प्रजापति, रावण की सतीश शर्मा, हनुमान की राजेश पचिशिया और राजा दशरथ की भूमिका रामकुमार प्रजापति निभा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि 18 अक्तूबर को लक्ष्मण मूर्छा, रावण वध और भगवान श्रीराम के राजतिलक सहित अन्य प्रमुख प्रसंगों का मंचन किया जाएगा। इसके साथ रामलीला के कार्यक्रम संपन्न हो जाएंगे। 20 अक्तूबर को दशहरा पर क्लब की ओर से रावण दहन कार्यक्रम किया जाएगा।
विज्ञापन
समाजसेवा में भी सक्रिय है क्लब
श्री शिव क्लब धार्मिक आयोजनों के साथ सामाजिक कार्यों में भी योगदान दे रहा है। क्लब की ओर से जरूरतमंद लोगों की सहायता, गरीब लड़कियों की शादी कराने और पौधरोपण जैसे कार्य किए जाते हैं। क्लब का उद्देश्य समाज में भाईचारे और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करना है। करीब तीन दशक से धार्मिक परंपराओं को निभाते हुए क्लब सामाजिक सरोकारों से भी जुड़ा हुआ है।