फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Home Minister Amit Shah reached Haryana, said - it is a big challenge to hold on to the seats won

हरियाणा: गृह मंत्री शाह बोले- जीती हुईं सीटों पर काबिज रहना बड़ी चुनौती, यहां बड़ा नेता बन सकता है कार्यकर्ता

Tue, 14 Feb 2023 10:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 14 Feb 2023 10:56 PM IST
सार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले कि भाजपा में कोई भी बूथ कार्यकर्ता बड़ा नेता बन सकता है, मैं भी ऐसे ही बना हूं। करनाल में कर्ण की दान वीरता और बासमती चावल के स्वाद की भी शाह ने तारीफ की।

विज्ञापन
Home Minister Amit Shah reached Haryana, said - it is a big challenge to hold on to the seats won
भाजपा की बैठक में केंद्रीय मंत्री अमित शाही पहुंचे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के करनाल में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भाजपा के शक्ति केंद्र प्रमुखों और पालकों व इससे ऊपर के कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान कहा कि लोकसभा व विधानसभा चुनाव में पार्टी ने भले ही हारी र्हुइं सीटों को जीतने के लिए रणनीति बनाई है, मगर जीती हुईं सीटों पर काबिज रहना भी कम चुनौती नहीं है। लिहाजा इस रणनीति को जीती हुईं सीटों को बरकरार रखने के लिए भी लागू करना होगा। 

विज्ञापन


करनाल में हरियाणा पुलिस को राष्ट्रपति कलर अवार्ड देने के बाद शाह गाला डिवेंचर बैंक्वेट में एक कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं से रूबरू थे। उन्होंने कहा कि इसके लिए पूरा फोकस शक्ति केंद्र प्रमुखों, पालकों और बूथों पर करना होगा। उनके अनुसार भाजपा में बूथ कार्यकर्ता भी बड़ा नेता बन सकता है। वह भी बूथ कार्यकर्ता से राष्ट्रीय अध्यक्ष तक पहुंचे हैं।
विज्ञापन


करनाल वह धरती हैं, जहां कर्ण ने अपने प्राणों की परवाह न करते हुए कवच दान कर दिए। यहां की बासमती के स्वाद ने इस जिले को दुनिया में ख्याति दिलाई है। सन, 1962 में स्वामी रामेश्वरानंद भी यहीं से जनसंघ से चुनाव लड़े थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यहां सामने वालों (मौजूद कार्यकर्ताओं) का सम्मान मंचासीन लोगों से ज्यादा होता है। पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी व सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि देते हुए शाह ने कहा कि पांच अगस्त 2019 में कश्मीर से धारा 370 व 35ए हटाने के बाद अब देश में न तो दो प्रधान है और ही दो विधान हैं। भाजपा संघर्ष करके यहां तक पहुंची है।

श्रीराम मंदिर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि बाबर के जमाने से लेकर अब तक सफलता नहीं मिली थी, लेकिन अब देशवासी अयोध्या में श्रीराम मंदिर का भव्य निर्माण अपनी आंखों से देख सकेंगे। पाकिस्तान व बांग्लादेश से आए लोगों को 70 साल बाद नागरिकता देने, ट्रिपल तलाक से मुक्ति जैसे अहम कार्य सरकार ने किए हैं।

कुछ राज्य सरकारों ने तो समान नागरिकता संहिता पर भी कदम बढ़ा दिए हैं। राजनीति का उद्देश्य सत्ता सुख नहीं बल्कि हर गरीब को आगे बढ़ने का मौका देना है। देश में 60 करोड़ घरों में बिजली पानी स्वास्थ्य सुविधाएं, अनाज, शौचालय तो तीन करोड़ लोगों को घर दिए गए हैं।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर कसा तंज
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर तंज कसते हुए शाह ने कहा कि पिछले पीएम मनमोहन सिंह विदेश जाते थे तो अखबारों में चर्चा भी मुश्किल से होती थी, लेकिन जब नरेंद्र मोदी जाते हैं तो विदेशों में मोदी-मोदी होता है। बहुत अवहेलना झेली है, अब समय आ गया है कि भाजपा को जन-जन की पार्टी बनाना है। सरकार के कामों को जन जन तक पहुंचाना है। हरियाणा की सभी दस सीटों पर जीत को बरकरार रखना बड़ी चुनौती है। हरियाणा में भी 2024 में सरकार भारी बहुमत से बनानी है। पार्टी ने हारी सीटों के लिए जो योजना बनाई है, वहीं योजना जीती सीटों को बरकरार रखने के लिए भी लागू करनी होगी।

प्रदेशाध्यक्ष लक्ष्य तय करें, कार्यकर्ता लगन से कार्य करें
शाह ने कहा कि हर व्यक्ति के लिए काम और हर काम के लिए व्यक्ति के सिद्धांत पर आगे बढ़ना है। मुख्यमंत्री ने नौ सालों में बहुत कुछ किया है और आगे भी बहुत कुछ करना है। विनम्रता का मूलमंत्र देते हुए उन्होंने कहा कि मतदाता को विनम्रता से मतदेय स्थल तक ले जाए, कमल का बटन वह खुद दबा देगा।


पढ़ी-लिखी पंचायतों पर शाह ने थपथपाई मनोहर की पीठ  
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने हरियाणा सहकारी एक्सपोर्ट हाउस के उद्घाटन के मौके पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कार्यकाल की जहां जमकर तारीफ की, वहीं उनके पढ़ी-लिखी पंचायत के फैसले को भी खूब सराहा। शाह ने कहा कि सीएम मनोहर लाल ने एक पहल की थी, उस वक्त मैं पार्टी का अध्यक्ष था, डरता था कि मनोहर जी को लेने के देने न पड़ जाएं, मगर उन्होंने दृढ़ता के साथ अपने फैसले को लागू किया और आज हरियाणा देश की पढ़ी-लिखी पंचायत वाला सबसे पहला और एकमात्र प्रदेश है, जहां पढ़े-लिखे पंच और सरपंच हैं।

यह बहुत बड़ी पहल थी, इसे आगे बढ़ाने के लिए काफी विरोध झेलने के बावजूद मनोहर लाल दृढ़ रहे और इसका नतीजा आज सबके सामने है। मैं इसके लिए भी सीएम मनोहर लाल को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

शाह ने कहा कि इसके अलावा धुआं मुक्त प्रदेश और केरोसिन का उपयोग जीरो करना यह भी मनोहर सरकार की सराहनीय पहल थी। यह फैसले भी बहुत कठिन थे, मैं तो जानता हूं, क्योंकि मैं भी राज्य में मंत्री था, मगर मनोहर ने हरियाणा को देश का पहला धुआं मुक्त प्रदेश बनाने का काम किया और हर घर में गैस का चूल्हा पहुंचाकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की।

शाह ने जहां प्रदेश के किसानों और पुलिस कर्मचारियों को धाकड़ कहकर संबोधित किया, वहीं उन्होंने हरियाणा के मनोहर लाल को सफल मुख्यमंत्री और अनिज विज को सफल गृहमंत्री बताया। उन्होंने हरियाणा की बासमती और पहलवानों का जिक्र करते हुए प्रदेश को कई मामलों में नंबर वन बताया।

उन्होंने कहा कि पिछले नौ सालों में हरियाणा में बड़ा बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि सेना में हर दसवां जवान हरियाणा का है, ये गौरव की बात है। खाद्यान्न और दुग्ध उत्पादन में हरियाणा देश में दूसरे स्थान पर है। हरियाणा के पहलवान देश में नंबर वन हैं। 

हर घर तक शौचालय सुविधा पहुंचाने के मामले में भी हरियाणा अग्रणी है। हरियाणा ने 4119 स्टार्टअप का शानदार प्रदर्शन किया है। देश के  अन्य राज्यों में औसतन मैन्युफैक्चरिंग विकास दर 6.50 प्रतिशत के आसपास हैं लेकिन हरियाणा की निर्माण विकास दर 10 प्रतिशत है। ये राज्य के लिए बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि बात चौपहिया वाहनों की करें तो अकेले हरियाणा में 50 प्रतिशत उत्पादन होता है। करनाल की बासमती की खुशबू व स्वाद पूरी दुनिया में पहुंचा है। 

इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने केेंद्रीय गृहमंत्री को बासमती चावल भेंट व स्मृति चिह्न भेंट किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि वल्लभ भाई पटेल के बाद मोदी और शाह की जोड़ी ने कई कमाल किए हैं। देश को काफी हद तक आतंकवाद व नक्सलवाद से मुक्ति मिली है और देशवासी आश्वस्त हैं कि अब कोई बाल बांका भी नहीं कर सकता। 

इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ ने कहा कि 06 अप्रैल तक चार लाख पन्ना प्रमुख तैयार कर, उनकी पुष्टि करके व उनकी कार्यशाला संपन्न के उपरांत प्रदेश के 5 लाख घरों में छह अप्रैल को एक समय प्रात 9 बजे एक साथ पार्टी का झंडा फहराएंगे। उनके अनुसार अभी तक इसके लिए तीन विधानसभाओं के करीब चार हजार  पन्ना प्रमुख की कार्यशालाएं संपन्न हो चुकी हैं। सांसद संजय भाटिया ने केंद्रीय गृह मंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि उनके संबोधन से कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल, हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज, सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़, सांसद संजय भाटिया, राज्य सभा सांसद कृष्ण पंवार, घरौंडा के विधायक हरविंद्र कल्याण, इंद्री के विधायक रामकुमार कश्यप, विधायक पानीपत शहरी प्रमोद विज, विधायक पानीपत ग्रामीण महीपाल ढांडा, भाजपा जिलाध्यक्ष करनाल योगेंद्र राणा, जिलाध्यक्ष पानीपत अर्चना गुप्ता, प्रदेश महामंत्री वेदपाल, संगठन महामंत्री हरियाणा रविंद्र राजू, जिला प्रभारी करनाल दीपक शर्मा, मुख्यमंत्री प्रतिनिधि संजय बठला, मुख्यमंत्री मीडिया समन्वयक जगमोहन आनंद, पूर्व विधायक बख्शीश सिंह, भगवान दास कबीरपंथी, जिला प्रभारी दीपक शर्मा आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed