फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Hockey players show talent from across the country today

देश भर के हॉकी खिलाड़ी आज से दिखाएंगे हुनर

Mon, 17 Feb 2014 12:18 AM IST
कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र Updated Mon, 17 Feb 2014 12:18 AM IST
विज्ञापन
Hockey players show talent from across the country today
कुरुक्षेत्र के द्रोणाचार्य स्टेडियम में 17 फरवरी को भारतीय सिविल सेवा हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ डीसी निखिल गजराज करेंगे। इस प्रतियोगिता में देश के 22 राज्यों के 400 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का आयोजन खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग हरियाणा पंचकूला की तरफ से किया जा रहा है। स्थानीय खेल विभाग के अधिकारियों ने इस प्रतियोगिता के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली है।
विज्ञापन


जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी हरिकेश सहारण ने ताया कि खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की द्रोणाचार्य और यूनिवर्सिटी खेल मैदान में भारतीय सिविल सेवा हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रतियोगिता 17 से लेकर 23 फरवरी तक चलेगी। इस प्रतियोगिता में 22 राज्यों के खिलाड़ी भाग लेंगे। इन राज्यों में से रविवार तक चेन्नई आरएसबी, राजस्थान, अरुणाचल, हैदराबाद, अहमदाबाद, इंदौर, कोलकाता, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, सिकंदराबाद, आंध्र प्रदेश, मुंबई, दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा राज्यों की टीमें पहुंच चुकी हैं।


उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए प्रशिक्षकों व अधिकारियों की ड्यूटियां लगा दी गई हैं। खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था कृष्णा धाम, संत राम अरोड़ा धर्मशाला तथा सिख मिशन में की गई है। इस प्रतियोगिता में 400 प्रतिभागी, 42 आफिशियल व 17 तकनीकी अधिकारी पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed