फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Hockey India League victory, women players excited

Karnal News: हॉकी इंडिया लीग की जीत, महिला खिलाड़ी उत्साहित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Hockey India League victory, women players excited
ओडिशा वॉरियर्स क्लब ने सूरमा हॉकी क्लब को 2-1 से हराकर लीग का पहला खिताब अपने नाम किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। हॉकी इंडिया की ओर से पहली बार आयोजित महिला हॉकी इंडिया लीग में हरियाणा की महिला खिलाड़ियों का दबदबा दिखा। रांची के मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में ओडिशा वॉरियर्स क्लब ने सूरमा हॉकी क्लब को 2-1 से हराकर महिला हॉकी इंडिया लीग 2024-25 का पहला खिताब अपने नाम किया। इससे करनाल की महिला खिलाड़ी भी उत्साहित हैं। उनका कहना है कि इससे उन्हें भी आगे बढ़ने का हौसला मिलेगा। करनाल के हॉकी कोच बृज भूषण ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। कहा कि हरियाणा खेलों में आगे रहा है। पुरुषों के साथ अब महिलाएं भी हरियाणा का नाम रोशन कर रही हैं। महिलाएं अब हर एक क्षेत्र में आगे हैं और खेलों में काफी ऊंचाइयों पर जा रही हैं।





पहली बार एक प्रतियोगिता में दिखे प्रदेश के 18 खिलाड़ी : नीरज
खिलाड़ी नीरज ने बताया कि हॉकी के खेल से शरीर की श्वास लेने की प्रक्रिया अच्छी रहती है। उनका कहना है कि हरियाणा की महिला खिलाड़ियों ने अपने जिले का नाम रोशन किया है। पहली बार किसी प्रतियोगिता प्रदेश की 18 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें से 11 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के फाइनल में अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन








चहारदीवारी से निकल कर महिलाएं कर रही है देश का नाम रोशन : गुरमिंदर
हॉकी खेलने वाले खिलाड़ी गुरमिंदर सिंह ने बताया कि पेरिस ओलंपिक में पुरुष हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीत कर देश का नाम रोशन किया था, तो वहीं अब राष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा की महिलाओं ने प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनका कहना है कि टीम की सभी महिलाएं मध्यम वर्ग की हैं। आज महिलाएं चहारदीवारी में बंद न होकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम बना रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन








महिलाएं खेल में हासिल कर रहीं अच्छा मुकाम : शगुन
हॉकी खिलाड़ी शगुन ने बताया कि आज के दौर में जहां महिलाओं को सिर्फ घर तक सीमित रखा जाता है। वहीं प्रदेश की महिलाएं खेल में अच्छा मुकाम हासिल कर रही हैं। उन्होंने बताया कि वह अपने खेल को लेकर निरंतर अभ्यास करती हैं और भविष्य में देश का नाम रोशन करना चाहती हैं।







समाज में बना रहीं अपनी छवि : जसबीर
हॉकी खिलाड़ी जसबीर सिंह ने बताया कि वो राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। उनका कहना है जिस तरह से महिला खिलाड़ी आज समाज की जंजीरों को तोड़ कर अपना रास्ता खुद बना रही हैं और अपने खेल के प्रति निष्ठा रखती हैं वो एक दिन कामयाब जरूर होती हैं।








खिलाड़ियों को रखनी चाहिए खेल भावना :
हॉकी कोच बृज भूषण ने बताया कि हॉकी भारत का राष्ट्रीय खेल है और इसमें महिला और पुरुष दोनों ही काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना है कि खिलाड़ियों को अपने अंदर खेल भावना रखनी चाहिए। अपने खेल के अनुसार अपनी खुराक नियमित रूप से लेनी चाहिए और निरंतर अभ्यास करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed