फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Hiramal was coming and going, he did not notice in his thoughts that water was flowing in the lap house...

Karnal News: हीरामल चाल्या आवे था, अपने ध्यान में ऊपर नै लखाया जल रैया था लैप मकान में...

Tue, 10 Feb 2026 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Tue, 10 Feb 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Hiramal was coming and going, he did not notice in his thoughts that water was flowing in the lap house...
रामलीला मैदान में आयोजित सांग का मंचन करते कलाकार। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। श्री सनातन धर्म शिव मंदिर सभा की ओर से महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में रामलीला मैदान में सांग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। सांगी विष्णु पहलवान और उनकी टीम ने सोमवार को हीरामल जमाल सांग का मंचन किया। उन्होंने रागनी ‘हीरामल चाल्या आवे था, अपने ध्यान में ऊपर नै लखाया जल रैया था लैप मकान में...’ सुनाई।

विष्णु पहलवान ने बताया कि बादशाह मुहम्मद खां के राज्य में सेठ करोड़ीमल नाम का धन्ना सेठ रहता था। करोड़ीमल का बेटा हीरामल बेहद ही खुशदिल इंसान था। अक्सर अपने दोस्त कमरूद्दीन पठान के साथ रहता। हीरामल को बचपन से ही कुरान शरीफ सुनने का शौक था। राज्य के वजीर हसन अली की बेटी जमाल को एक दिन कुरान पढ़ते हुए देखा और देखता ही रह गया। जमाल कुछ शब्द गलत पढ़ रही थी। हीरामल ने इस बारे में बताया। दोनों में दोस्ती और फिर प्यार हो गया। एक दिन एक दरोगा ने हीरामल को वजीर हसन अली के मकान के इर्द-गिर्द टहलता हुआ पकड़ लिया। आवारागर्दी के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया। वजीर को पता लगा कि हीरामल उनकी बेटी से प्यार करता है। उन्होंने हीरामल को फांसी पर लटकाने का हुक्म दे दिया। हीरामल की प्रेमिका जमाल मर्दाना वेश धारण कर उनकी वकील बनकर राजा के दरबार में पहुंच जाती है। जिरह कर हीरामल को बचा लेती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed