फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Hindi is our soul and country's identity: Nand Lal

हिंदी हमारी आत्मा और देश की पहचान : नंद लाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 07:22 AM IST
विज्ञापन
Hindi is our soul and country's identity: Nand Lal
हिंदी दिवस पर हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग के सदस्यों ने की परिचर्चा
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। हिंदी दिवस के अवसर पर हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (एचईआरसी) ने हिंदी भाषा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया है। एक स्वतंत्र विनियामक निकाय के रूप में, आयोग ने अपनी नीतियों, विनियमों और निर्णयों को हिंदी में उपलब्ध कराने की दिशा में ठोस प्रयास किए हैं। ताकि राज्य के नागरिकों को उनकी मातृभाषा में स्पष्ट और सहज जानकारी मिल सके।

आयोग के अध्यक्ष नंद लाल शर्मा ने कहा कि हिंदी हमारी आत्मा और देश की पहचान है। हमारा उद्देश्य इस आत्मा को समृद्ध करना और नागरिकों तक उनकी भाषा में हमारी नीतियों और निर्णयों को पहुंचाना है। हम आयोग के नए और संशोधित विनियम तथा दिशा-निर्देश हिंदी में भी उपलब्ध करा रहे हैं।
विज्ञापन


आयोग के सदस्य मुकेश गर्ग का कहना है कि हिंदी हमारे देश की राजभाषा है, और इसे हर स्तर पर लागू करना हमारा नैतिक कर्तव्य है। आयोग में हिंदी को बढ़ावा देने के लिए उठाए गए कदम यह सुनिश्चित करेंगे कि आम जनता आयोग के कार्यों की जानकारी सरल और सहज भाषा में प्राप्त कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग के सचिव नरेंद्र कुमार का कहना है कि हमने हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास किए हैं। हमारी टीम ने सुनिश्चित किया है कि वे दस्तावेज और नीतियां जो बिजली उपभोक्ताओं को सीधे प्रभावित करते हैं, हिंदी में भी उपलब्ध हों, ताकि हरियाणा के नागरिकों को हमारी सेवाओं का लाभ उनकी मातृभाषा में मिल सके।


आयोग के उप निदेशक (मीडिया) प्रदीप मलिक का कहना है कि आयोग में हिंदी के प्रयोग को प्राथमिकता दी जा रही है। हमारा प्रयास है कि हरियाणा के नागरिकों को उनकी भाषा में सटीक और प्रभावी जानकारी मिले, जिससे आयोग की पारदर्शिता और जनसंपर्क में वृद्धि हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed