{"_id":"6907bafb744ebe1b6c0fba5c","slug":"hind-ki-chadar-marathon-will-be-held-on-9th-you-can-participate-by-registering-on-the-link-karnal-news-c-18-knl1008-772173-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: नौ को होगी हिंद की चादर मैराथन, लिंक पर पंजीकरण कर ले सकते हैं भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: नौ को होगी हिंद की चादर मैराथन, लिंक पर पंजीकरण कर ले सकते हैं भाग
Mon, 03 Nov 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 03 Nov 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल। गुरु तेग बहादुर के 350 वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में 9 नवंबर को हिंद की चादर मैराथन का आयोजन किया जाएगा। उद्देश्य गुरु तेग बहादुर के महान त्याग, साहस और धर्मनिष्ठा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना रहेगा। इसमें अधिक से अधिक जन भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से http://uday.haryana.gov.in/hind_ki_chadar लिंक जारी किया गया है। इस लिंक के माध्यम से लोग अपना पंजीकरण कराकर मैराथन में शामिल हो सकते हैं। हिंद दी चादर मैराथन 5, 10 और 21 किलोमीटर की होगी। मैराथन एनडीआरआई चौक से शुरू होकर आईटीआई चौक से होती हुई टीकरी कलाश हॉकी स्टेडियम के मार्ग से गुजरती हुई इंद्री रोड पर निकलेगी। इसके बाद कर्ण लेक पहुंचेगी और वहां से वापस होते हुए एनडीआरआई चौंक पर समापन होगा। संवाद
विज्ञापन