{"_id":"68b753f946d94247780ad7bb","slug":"highway-damaged-due-to-rain-potholes-in-many-places-danger-at-every-step-karnal-news-c-36-1-amb1003-148934-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बारिश से हाईवे क्षतिग्रस्त, कई जगह गड्ढे, पग-पग पर खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बारिश से हाईवे क्षतिग्रस्त, कई जगह गड्ढे, पग-पग पर खतरा
Wed, 03 Sep 2025 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Wed, 03 Sep 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
शहर के पुरानी दिल्ली रोड पर बारिश से हुए गड्ढे। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
अंबाला सिटी। बारिश के कारण स्थानीय सड़क ही नहीं बल्कि राजमार्गों का भी बुरा हाल है। अंबाला दिल्ली राजमार्ग हो या अंबाला अमृतसर राजमार्ग दोनों पर गड्ढे हो गए हैं। अंबाला अमृतसर राजमार्ग की तो सबसे ज्यादा स्थिति खराब है।
राजमार्ग पर कई स्थानों पर गड्ढे हो गए हैं और अभी तक इन गड्ढों को भरा भी नहीं गया है, इसके साथ ही सर्विस लेन पर पानी भरने से लोगों को निकलने में दिक्कत हो रही है। घग्गर नदी के पुल के पास लेकर सिटी के कालका चौक फ्लाई ओवर तक तो गड्ढों की काफी संख्या बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि सुविधाएं दी नहीं जा रहीं और शंभू बॉर्डर पर भारी भरकम टोल भी वसूला जा रहा है।
अंबाला अमृतसर राजमार्ग पर हालात खराब : अंबाला अमृतसर राजमार्ग पर जग्गी सिटी सेंटर के सामने से चढ़ने पर ही राजमार्ग के हालात खराब होने शुरू हो जाते हैं। मंगलवार को इस राजमार्ग पर 15 स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे मिले। जिन पर वाहन चलने से वह बड़े होते जा रहे हैं, इसके साथ ही बारिश में इनकी बजरी निकल रही है जिससे दोपहिया वाहन चालकों के राजमार्ग पर फिसलने का खतरा है, इसके साथ ही रमाडा होटल के सामने इस राजमार्ग रेलिंग एक तरफ झुक गई है। यही पर सबसे अधिक बारिश का पानी सर्विस लेन पर एकत्रित होता दिखाई दे रहा है।