{"_id":"a03aadaf215754b93f127f19a1020e38","slug":"high-voltage-wire-fallen-on-mother-son-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली की तार की चपेट में आया मां-बेटा, मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली की तार की चपेट में आया मां-बेटा, मौत
कुरुक्षेत्र
Updated Fri, 27 Dec 2013 04:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव कलेरा के पास बिजली की तार की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत हो गई, एक महिला घायल हो गई।
गांव ज्योतिसर के रहने वाले अशोक कुमार अपनी मां जगींद्रो देवी और अपनी पत्नी बबली देवी के साथ अपने पैतृक गांव कलेरा अंबाला पूजा करने के लिए रवाना हुए।
इस दौरान तीनों बिजली की तार की चपेट में आ गए। हादसे की सूचना मिलते ही गांव के मौजिज लोग मौके पर पहुंचे। गांव ज्योतिसर वासी पवन शर्मा ने बताया कि अशोक अपनी मां और पत्नी के साथ अपने पैतृक गांव कलेरा पूजा के लिए जा रहै है थे, इसी दौरान वे कलेरा गांव के पास एक बिजली की तार की चपेट में आगए।
बताया जा रहा है कि बिजली की एक तार नहर के साथ कच्चे रास्ते पर लटकी हुई है। हादसे में अशोक और उसकी मां जगींद्रो देवी की मौत हो गई, जबकि बबली गंभीर रुप से घायल हो गई है। गांव ज्योतिसर से मनोज, प्रवीन कुमार के साथ कई लोग मौके पर पहुंचे।
मृतक के भाई संदीप ने बताया कि उसका भाई अशोक, उसकी पत्नी बबली और उसकी मां जगींद्रो देवी गांव में पीर की पूजा के लिए गए थे, पर जनसुई हेड के पास एक बिजली की तार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। संदीप ने बताया कि दोनाें का पोस्टमार्टम शुक्रवार को किया जाएगा।