फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Heroin found in the court premises from the accused of murder

हत्या के आरोपियों से कोर्ट परिसर में मिली हेरोइन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 02:39 AM IST
विज्ञापन
Heroin found in the court premises from the accused of murder
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। सेक्टर-12 स्थित कोर्ट परिसर में हत्या के दो आरोपियों से हेरोइन बरामद की गई है। पुलिस का कहना है कि एक युवक इन दोनों आरोपियों को नशीला पदार्थ देकर फरार हो गया है। फिलहाल सिविल लाइन थाना पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
कोर्ट परिसर में एस्कॉर्ट गार्द के इंचार्ज आजाद सिंह ने बताया कि हर रोज अलग-अलग मामलों में काफी संख्या में आरोपी जिला कोर्ट परिसर में आते हैं। नियमानुसार उन्हें बक्शीखाना में बंद किया जाता है और इसके बाद उन्हें जज के सामने पेश किया जाता है। इसी तरह एक दिसंबर को सदर थाना क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में आरोपी अमन गांव रिसालू पानीपत, राजन निवासी माहरा पानीपत को कोर्ट में पेश करने के लिए लाया गया। दोनों आरोपियों को बक्शीखाना में बंद किया गया। इसके बाद इन्हें जज के सामने पेश करने के लिए ले जाया गया। इस दौरान कोर्ट रूम के बाहर एक व्यक्ति आरोपियों को एक पन्नी देकर फरार हो गया।
विज्ञापन

इसकी सूचना जब उन्हें मिली तो वह मौके पर गए और पन्नी की जांच की तो उसमें हेरोइन जैसा नशीला पदार्थ मिला। जब आरोपी से उस युवक के बारे में पूछा गया तो आरोपियों ने उसका नाम मोहित निवासी रिसालू बताया है, फिलहाल सिविल लाइन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed