{"_id":"664beb708ffff407a50f68b4","slug":"heat-is-troubling-play-schools-open-despite-holidays-karnal-news-c-18-knl1008-393707-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सता रही गर्मी, छुट्टी के बावजूद खुले प्ले स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सता रही गर्मी, छुट्टी के बावजूद खुले प्ले स्कूल
विज्ञापन
- लगातार बढ़ रहे तापमान से जनजीवन प्रभावित, ट्रांसफार्मरों का बढ़ा लोड, बिजली गुल होने से बढ़ी परेशानी
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। प्रचंड गर्मी के चलते मौसम विभाग ने 24 मई तक ओरेंज अलर्ट जारी किया है। सूर्य की तपिश से दिन में घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में बच्चों का ध्यान रखते हुए जिला प्रशासन ने पांचवीं कक्षा तक के स्कूल बंद कर दिए हैं। इसके बावजूद सोमवार को कई प्ले स्कूल खुले रहे।
गर्मी के कारण बिजली की खपत बढ़ गई है इस वजह से दिन के बजाय रात में भी बिजली के कट लगने लगे हैं। ट्रांसफार्मरों का लोड बढ़ गया है। रविवार रात लाइनपार क्षेत्र की करीब 10 कॉलोनियों में पांच घंटे तक बत्ती गुल रही। ऐसे में रातभर लोग गर्मी से परेशान नजर आए।
हर दिन पारा चढ़ता जा रहा है। रविवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। रविवार को भी पारा 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अगले दो दिनों में तापमान 45 डिग्री के पार जाने की संभावना है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने इस सप्ताह प्रचंड गर्मी का पूर्वानुमान दिया है। वहीं लू भी चलेगी, जिसके देखते हुए बच्चों की छुट्टियां की गई हैं।
विज्ञापन
बड़ी कक्षाओं की भी छुट्टियों की मांग
नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को अभी स्कूल आना होगा। हालांकि गर्मी के कारण स्कूल के समय में परिवर्तन किया गया है। जिसके बाद विद्यार्थियों की छुट्टी दोपहर 12 बजे हो जाती है परंतु इन दिनों गर्मी प्रचंड है और दोपहर में भयंकर लू चल रही है। ऐसे में छुट्टी के बाद विद्यार्थियों को चिलचिलाती धूप और तेज लू के बीच घर जाना पड़ता है। जिससे उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। ऐसे में अभिभावक बड़ी कक्षाओं के विद्यार्थियों की भी छुट्टी करने की मांग कर रहे हैं।
पंखों के सहारे स्कूल, बच्चे बेहाल
जिले में कई सरकारी स्कूल ऐसे हैं जहां गर्मी से बचने का सहारा पंखा ही है। ऐसे में अगर लाइट चली जाए तो ये बच्चे गर्मी में बैठने को मजबूर हो जाते हैं। इसके साथ ही सिर्फ पंखे भी गर्मी से राहत नहीं ले पाते, ऐसे में बच्चों को शिक्षकों के लिए पढ़ाना मुश्किल हो रहा है। गर्मी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि नागरिक अस्पताल में ओपीडी 3700 के पार पहुंच गई है। इसमें सबसे अधिक मामले पेट में संक्रमण के आ रहे हैं।
राज्य में मौसम आमतौर पर 24 मई तक खुश्क और गर्म रहने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में बढ़ोतरी जारी रह सकती है। दिन के समय गर्म हवाएं अर्थात लू चलने की संभावना है। इस दौरान तापमान बढ़ने से बीच बीच में हल्के बादल तथा शाम और रात्रि के समय धूल भरी हवा चलने की संभावना है।
- डॉ. मदन खीचड़, मौसम विशेषज्ञ