{"_id":"69baf26df792619110019ad4","slug":"heads-and-legs-of-seven-cattle-found-in-canal-sent-for-examination-karnal-news-c-18-knl1018-867376-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: नहर में मिले सात गोवंश के सिर और पैर, जांच के लिए भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: नहर में मिले सात गोवंश के सिर और पैर, जांच के लिए भेजे
Thu, 19 Mar 2026 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
पश्चिमी यमुना नहर के किनारे माैजूद गाै सेवक व पुलिस कर्मी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल/इंद्री। धमनहेड़ी गांव के नजदीक पश्चिमी यमुना नहर में सात गोवंश के कटे हुए सिर और पैर मिले हैं। नहर किनारे ही हड्डियों के ढांचे मिले हैं। ग्रामीणों ने इसकी सूचना इंद्री थाना पुलिस को दी। डीएसपी सतीश गाैतम टीम सहित माैके पर पहुंचे। एफएसएल की टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने अवशेषों को कब्जे में लेकर उचानी गांव स्थित पशु चिकित्सालय से पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद कर्ण लेक के नजदीक दफना दिया। करनाल से सीआईए और इंद्री थाने की टीम लगातार जांच में लगी है।
बुधवार दोपहर को धमनहेड़ी गांव के पास से गुजर रहे लोगों को नहर में गोवंश के अवशेष देखे और आसपास के लोगों को सूचना दी। गोरक्षा दल के सदस्य भी पहुंच गए। उन्होंने नहर के अंदर से सात गोवंश के कटे हुए सिर निकाले। नहर से गोवंश के घुटनों के पास से काटे गए पैर भी मिले। पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में पाया गया कि गोवंश की उम्र एक साल से अधिक रही होगी। ग्रामीणों ने नहर किनारे कुछ ही दूरी पर हड्डियों का ढांचा और पशुओं की खाल भी पड़ी देखी। पुलिस ने आसपास के इलाके में भी जांच अभियान चलाया।
-- -
नहर किनारे मिले गाड़ी के टायरों के निशान
नहर किनारे गाड़ी के टायरों के निशान भी मिले हैं। पास में ही खून और चमड़ी मिलने से अंदेशा जताया जा रहा है कि यहां गोकशी करके मांस को दूसरी जगह ले जाया गया। करनाल से पहुंची सीआईए और इंद्री थाना पुलिस की टीम ने इंद्री में मांस की दुकानों और बिरयानी की दुकानों में पहुंचकर बर्तनों तक की जांच की। आरोपियों के बारे में कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
-- -
पुलिस ने गिरफ्तारी का आश्वासन दिया
नहर किनारे गोवंश की हत्या की सूचना पर पहुंचे गोरक्षक संगठन और स्थानीय लोगों ने मौके पर प्रदर्शन किया। एक विशेष समुदाय के घरों में गोवंश मांस होने की बात कहते हुए गिरफ्तारी की मांग की। गोरक्षा दल के सदस्य मोनू धीमान ने कहा कि क्षेत्र में गोकशी का धंधा फल-फूल रहा है। डीएसपी सतीश गाैतम ने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया।
-- -
वर्जन
धमनहेड़ी के नजदीक सात गोवंश के अवशेष मिले हैं। मामला गोवंश की हत्या से जुड़ा हुआ है। अवशेषों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हरियाणा गोवंश संरक्षण एवं संवर्धन अधिनियम 2015 में प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। -सतीश गाैतम, डीएसपी, इंद्री