{"_id":"6838c8127aad1094c10c8757","slug":"he-won-again-due-to-his-popularity-among-the-people-karnal-news-c-18-1-knl1012-658173-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: लोगों में लोककप्रियता के कारण दोबारा मिली जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: लोगों में लोककप्रियता के कारण दोबारा मिली जीत
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। भले ही वार्ड की पुरानी कॉलोनियां इस बार कट गईं, नए क्षेत्र शामिल हो गए लेकिन भूपेंद्र नोतना ने वार्ड-4 की सीट पर कब्जा कर लिया। इससे पहले उनकी भाभी नीलम नोतना यहां से पार्षद थीं।
वार्ड चार के पार्षद भूपेंद्र नोतना इंटरमीडिएट उत्तीर्ण हैं और उनकी आयु 40 वर्ष है। उनके पिता ऋषिपाल नोतना आरडब्ल्यूए के प्रधान रहे लेकिन उनके निधन के बाद कुछ समय तक भूपेंद्र नोतना राजनीति से दूर रहे। लेकिन इसके बाद आसपास के लोगों ने उनकी मां हरनंदी देवी को चुनाव लड़ाया। सिर्फ 90 मतों से वह चुनाव हार गईं।
इसके बाद 2018 में चुनाव हुए तो महिला सीट होने के कारण भाभी नीलम नोतना को चुनाव मैदान में उतारा और वह पार्षद बन गई। पांच सालों में क्षेत्र में विकास कार्य भी खूब कराए। लेकिन इस बार चुनाव हुआ तो उससे पहले फिर से वार्डो का गठन हुआ। जिसमें दुर्गा कॉलोनी, उत्तम नगर, सूरज नगर व कृष्णा कॉलोनी इस वार्ड से बाहर हो गई।
विज्ञापन
नया क्षेत्र निर्मल विहार, विकास नगर, विकास कॉलोनी शामिल हो गया। लेकिन पहले ये क्षेत्र निकटवर्ती ही थी, लोगों ने उनका कार्य देखा था, तो इस बार भी उन्हें जीत मिली। उन्होंने लोक सभा और विधान सभा चुनाव में भाजपा में रहकर खूब मेहनत की। जिससे उनकी भाजपा में मजबूत पकड़ है।
पार्षद भूपेंद्र नोतना बताते हैं कि वह अपने वार्ड की अवैध कॉलोनी कर्ण विहार को नियमित कराने का प्रयास कर रहे हैं, जो 90 प्रतिशत बस चुकी है। करीब डेढ़ हजार से अधिक घर हैं। नियमितीकरण के बाद यहां सड़क, सीवर, स्ट्रीटलाइट जैसी सुविधाएं मिल सकेगी। हालांकि उन्होंने अपने प्रभाव से यहां काफी कार्य कराया भी है।
दूसरा ग्रीन बेल्ट का सुंदरीकरण कराना, इसमें ट्रैक बनवाना, लाइटें लगवाना, जिम व झूले आदि लगवाने का प्रयास कर रहे है। वार्ड में कोई सरकारी जमीन नहीं है, जिसके कारण सामुदायिक केंद्र नहीं बन पा रहा है, ये भी वार्ड में होना आवश्यक है। कई घरों के सामने से हाईटेंशन बिजली लाइन जा रही हैं, जिन्हें शिफ्ट कराने के लिए वह केंद्रीय मंत्री एवं सांसद मनोहर लाल से भी मिल चुके हैं।