फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   He went into the fog tanker and tractor - trolley

कोहरे में भिड़े टैंकर और ट्रैक्टर-ट्राली

Thu, 30 Jan 2014 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बल्ला
अमर उजाला ब्यूरो/बल्ला Updated Thu, 30 Jan 2014 01:19 AM IST
विज्ञापन
He went into the fog tanker and tractor - trolley
बल्ला कोहंड मुख्य मार्ग पर हांसी नहर के समीप एक तेल टैंकर और रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रली की भिड़ंत से टैंकर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल टैंकर चालक गांव मूनक निवासी सुनील को ट्रामा सेंटर मेें भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब साढ़े छह बजे घना कोहरा होने के चलते सड़क में मोड़ आने पर दोनों चालकों को वाहन दिखाई नहीं दिए। इससे दोनों वाहनों की आमने-सामने की टक्कर हो गई।
विज्ञापन


टैंकर बीकानेर से रिफाइनरी में तेल लेने जा रहा था, जबकि ट्रैक्टर-ट्राली कोहंड की तरफ से बल्ला की ओर जा रही थी। दुर्घटना से सड़क के  दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे कई घंटे तक रास्ता जाम हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंच कर क्रेन से सड़क के बीच पड़े दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर रास्ता खुलवाया। ट्रैक्टर चालक ट्राली दुर्घनास्थल पर छोड़ मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed