फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   He was murdered in protest against slapping a friend.

Karnal News: दोस्त को थप्पड़ मारने के विरोध पर की थी हत्या

Sat, 11 Nov 2023 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 11 Nov 2023 02:38 AM IST
विज्ञापन
He was murdered in protest against slapping a friend.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। हांसी रोड स्थित एक होटल में दोस्त को थप्पड़ मारने का विरोध करने पर आरोपियों ने युवक के सिर और कमर में सूआ से वार कर हत्या की थी। सिटी थाना पुलिस ने आरोपी सन्नी और उसके दो और साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
शिवाजी कॉलोनी शोएब ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नौ नवंबर को वह और ओल्ड बहादुर चंद कॉलोनी निवासी संदीप उर्फ काला और शिवाजी कॉलोनी निवासी त्रिवेनी रंग-रोगन का काम करते है। तीनों जनकपुरी से काम करने के बाद हांसी रोड स्थित होटल पर खाना खा रहे थे। वहां पर पहले से ही होटल में तीन व्यक्ति बैठे। इसी दौरान शोएब उनकी मेज के पास खड़ा हो गया तो एक व्यक्ति ने थप्पड़ मार दिया।
विज्ञापन

थप्पड़ मारने का कारण पूछा तो आरोपी और उसके साथ मारपीट करने लगे। आरोपी सन्नी ने होटल से सूआ उठाकर संदीप के सिर में कई वार किए। इसमें संदीप लहूलुहान हो गया। मौके से आरोपी युवक भाग निकले। संदीप को उसके दोस्त सिविल अस्पताल लेकर आए। वहां पर उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया था। इस मामले में जसविंदर सिंह का कहना है कि मृतक रे दोस्तों के बयान दर्ज किए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed