{"_id":"6863002a8d81da07250f1d3b","slug":"he-corporation-gave-seven-days-time-to-81-defaulters-of-water-and-sewerage-tax-karnal-news-c-18-knl1008-681005-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पानी और सीवरेज टैक्स के 81 बकायेदारों को निगम ने दी सात दिन की मोहलत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पानी और सीवरेज टैक्स के 81 बकायेदारों को निगम ने दी सात दिन की मोहलत
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। पानी व सीवरेज का बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं पर नगर निगम ने सख्ती शुरू कर दी है। इसके लिए एक लाख रुपये से ऊपर के 81 बकायादार उपभोक्ताओं को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में बकाया जमा करवाने को कहा गया है।
यदि इसके बाद भी बकाया जमा नहीं किया गया तो कनेक्शन काट दिया जाएगा। इन उपभोक्ताओं पर 1.35 करोड़ रुपये बकाया है। नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने बताया कि बकायादार उपभोक्ताओं को लगातार बिल जारी किए जाते रहे हैं लेकिन भुगतान नहीं किया गया है। इसे देखते हुए अब नोटिस जारी किए जा रहे हैं, ताकि इनसे वसूली की जा सके। इनमें वाणिज्यिक, औद्योगिक, संस्थान व रिहायशी उपभोक्ता शामिल हैं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर ये उपभोक्ता बकाया बिल का भुगतान नहीं करेंगे तो निगम की ओर से उनके जल आपूर्ति व सीवरेज के दोनों कनेक्शन काट दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 50 हजार रुपये से ऊपर के बकायादार उपभोक्ताओं के नोटिस भी तैयार किए जा रहे हैं, जल्द टीम द्वारा ये वितरित कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जनवरी 2024 से दिसंबर 2024 तक के करीब 4.10 करोड़ रुपये के बिल जारी किए गए हैं। इनमें से करीब दो करोड़ रुपये की वसूली की जा चुकी है। निगमायुक्त ने बताया कि नगर निगम जल आपूर्ति व सीवरेज के अवैध कनेक्शन लेने वालों पर भी कार्रवाई करेगा। एक सप्ताह में अपने कनेक्शन को वैध करवाएं। वरना टीम द्वारा अवैध कनेक्शन को काट दिया जाएगा। सोमवार से शुक्रवार सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक नगर निगम कार्यालय में निर्धारित फीस व दस्तावेज जमा करवा कनेक्शन को वैध करवा सकते हैं। इसके अतिरिक्त जिन नागरिकों ने कनेक्शन लिए हुए हैं लेकिन अभी तक मीटर नहीं लगवाए, वह भी अपने मीटर लगवा लें, ताकि उनका बिल मीटर रीडिंग के अनुसार भेजा जा सके।
विज्ञापन
कनेक्शन के लिए आवेदन के साथ संपत्ति की रजिस्ट्री, मालिक का आधार कार्ड, फोटो, पड़ोसी का जलापूर्ति व सीवरेज बिल, संपत्ति कर बिल तथा परिवार पहचान पत्र की फोटो प्रति संलग्न करके नगर निगम कार्यालय में फाइल जमा करवानी होगी। इसके साथ एक शपथ पत्र भी देना होगा।