फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   hawalati dies in district jail

जिला जेल में हवा लाती की मौत परिजनों ने 3 पुलिस कर्मचारियों पर लगाए आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
hawalati dies in district jail
जिला जेल में बंद एक हवालाती कि संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने तीन पुलिसकर्मियों पर रिश्वत मांगने और जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगा हंगामा किया। उन्होंने आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई होने तक शव उठाने से भी इंकार कर दिया। सूचना पर पहुंचे जिला जेल डीएसपी ने परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया। साथ ही जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

शिव कॉलोनी निवासी गुरमीत ने बताया कि उसका 50 वर्षीय भाई कुलविंदर नशे के कैप्सूल का सेवन करता था 18 जून को रामनगर थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन जो इन कैप्सूल को बेचता है उसका नाम अनिल है। उसे पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया। इसके बाद भाई को छोड़ने के नाम पर पुलिस ने उससे 50 हजार रुपये भी लिए, लेकिन दो दिन बाद पुलिस ने उसके भाई को दोबारा पकड़ लिया और कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया, जहां संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गयी। सूचना मिलने पर परिजन कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में पहुंचे। वहां उन्होंने तीन पुलिस कर्मचारियों पर पैसे लेने का आरोप लगाया। उन्होंने जेल प्रशासन पर भी लापरवाही का आरोप लगाया। गुरमीत ने बताया कि उसका भाई नशे का आदी है, लेकिन फिर भी जिला जेल में लापरवाही बरती गई जिस कारण उसकी मौत हो गई। मामले में रामनगर थाना प्रभारी जसविंदर तुली का कहना है कि कुलविंदर के परिजनों ने जो आरोप लगाए हैं वह सभी निराधार हैं। कुलविंदर के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed