फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Havoc strong winds, rain fell on ground wheat

तेज हवाओं का कहर, बारिश से गेहूं जमीन पर गिरी

Tue, 18 Mar 2014 11:58 PM IST
करनाल
करनाल Updated Tue, 18 Mar 2014 11:58 PM IST
विज्ञापन
करीब 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली तेज हवाओं के साथ हुई झमाझम
विज्ञापन
बारिश के बाद गेहूं की फसल जमीन पर गिर गई।

किसानों की मानें तो जमीन पर गिरने के बाद गेहूं की फसल में भारी नुकसान होता है, लेकिन दूसरी ओर कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. पवन शर्मा ने किसी प्रकार का नुकसान नहीं होने की बात की है। उन्होंने कहा कि पूरे जिला में औसत एक एमएम बारिश हुई।

इस बारिश के कारण कोई नुकसान गेहूं की फसल पर नहीं हुआ है। दूसरी ओर मौसम विशेषज्ञों ने भी बताया कि इस बारिश से गेहूं की फसल को अभी तक कोई नुकसान नहीं हुआ है। मंगलवार तड़के करीब तीन बजे के बाद तेज हवाओं और बादलों की गड़गड़ाहट के साथ करीब दस मिनट तक जमकर बारिश हुई। ऐसे किसानों के खेत पर गेहूं की फसल जमीन पर बिछ गई जिनके खेत पर अंतिम सिंचाई का पानी खड़ा था।

 जिला भर में ऐसे सैकड़ों किसान बताए जा रहे हैं। मौसम विभाग के आंकड़ों की बात की जाए तो करीब 70 किलोमीटर की तेज रफ्तार के साथ हवा चली। इस दौरान मात्र 4.6 एमएम बारिश हुई। वाष्प दाब सुबह के समय 14.3 तथा शाम के समय 14.4 एमएम दर्ज किया गया। ऐसा होने से अगले 24 घंटे में बादल होने की संभावना है, लेकिन अभी बारिश की संभावना नहीं है।


मौसम में नमी सुबह के समय 93 प्रतिशत और शाम के समय 48 प्रतिशत दर्ज की गई। जिला कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुरूप एक लाख 70 हजार हेक्टेयर पर गेहूं की फसल खड़ी है। मंगलवार तड़के पूरे जिला में मात्र एक एमएम बारिश हुई है। गेहूं में दाना पड़ चुका हे। अब पकाई के दौर पर है। तापमान भी निंरतर बढ़ रहा है, जो अब गेहूं की फसल के पक्ष में है। इस बारिश को कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ा है, लेकिन हवा चल गई तो गेहूं की फसल को नुकसान हो सकता है। अभी तक उनके अनुसार 21 मार्च को बारिश होने की संभावना का कोई संकेत नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed