फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Havan was performed on the martyrdom day of Maharaja Surajmal.

Karnal News: महाराजा सूरजमल के बलिदान दिवस पर किया हवन

Fri, 26 Dec 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Fri, 26 Dec 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Havan was performed on the martyrdom day of Maharaja Surajmal.
 जाट भवन में आयोजित हवन में आहुतियां डालते भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर और अन्य। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जाट धर्मशाला में वीरवार को एमएसओ ग्रुप की ओर से वीर शिरोमणि महाराजा सूरजमल जी के बलिदान दिवस पर हवन का आयाेजन किया गया। हवन में भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर, जाट धर्मशाला के प्रधान भूपेंद्र लाठर, एमएसओ ग्रुप के प्रधान विक्की नरवाल और समाज के अन्य लोगों ने आहुतियां डालकर विश्व कल्याण की कामना की। इस अवसर पर प्रवीण लाठर ने कहा कि महाराजा सूरजमल के पिता का नाम बदन सिंह (महेन्द्र) था, वे ब्रज के डीग राज्य के सिनसिनवार गौत्र के जाट महाराजा थे और माता का नाम रानी देवकी था, जो कामा (कॉमर) के अखैराम चौधरी (जाट) की पुत्री थी। उनका जन्म 13 फरवरी, सन 1707 ई. को हुआ।

महाराजा सूरजमल का जन्म 13 फरवरी 1707 को हुआ। उनके पिता राजा बदन सिंह ने ही उनका पालन पोषण किया। राजा सूरजमल को ही भरतपुर रियासत की नींव रखने का श्रेय जाता है। जो आज राजस्थान के भरतपुर शहर के नाम से जाना जाता है। साल 1733 में भरतपुर रियासत की स्थापना की थी। इस अवसर पर भूपेंद्र लाठर ने कहा कि जाट समाज ही नही सभी जाति के लोग वीर शिरोमणि महाराजा सूरजमल के बलिदान दिवस को भूला नही सकता। इस अवसर पर संदीप लाठर, दिनेश दलाल, जेपी शेखपुरा, एडवोकेट पूनम दलाल, जयपाल पूनिया, पूर्व विधायक नरेंद्र सागवान और हुकम सिंह के साथ अन्य समाज के लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed