फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Haryanvi Ragni Festival is also held in Canada

कनाडा में श्रीराम लीला, तीज आदि के साथ होता है हरियाणवी रागनी महोत्सव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 12:37 AM IST
विज्ञापन
Haryanvi Ragni Festival is also held in Canada
करनाल। कनाडा में विपक्ष के नेता के सलाहकार और दक्षिण एशिया मामलों की कमेटी के प्रमुख गुलाब सिंह सैनी रविवार को बसंत विहार में भाजपा नेता राज सिंह गोदारा के निवास पर पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने कहा कि भारत और कनाडा के संबंध काफी घनिष्ठ हैं। वहां भारत की तरह ही श्रीराम लीला, तीज महोत्सव के साथ साथ हरियाणवी रागनी महोत्सव भी होते हैं। हरियाणा में अभी विदेशी निवेश के लिए माहौल अनुकूल नहीं हैं। केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी के बनने से देश में काफी प्रगति हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री मोदी के कारण भारत का सम्मान बढ़ा हैं। हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जिस तरह से व्यवस्थाओं को बदला है। उससे यहां पर भ्रष्टाचार कम हुआ हैं। कनाडा में कबड्डी प्रतियोगिता भी होती है। वह अपने साथ हरियाणा के तीन कबड्डी प्लेयर ले जाएंगे। उनके राजनैतिक दल कंजरवेटिव पार्टी के भारत के साथ रिश्ते मधुर हैं। यूक्रेन के मामले पर उन्होंने कहा कि कनाडा शांति का पक्षधर हैं। उनका देश चाहता है कि यूक्रेन के साथ न्याय हो। उन्होंने बताया कि उनके यहां पार्टी के उम्मीदवार बनने से पहले अपना जनाधिकार वोट प्रतिशत के साथ साबित करना पड़ता है। उनके यहां सांसद विधायक अन्य जनप्रतिनिधियों के लिए योग्यता निर्धारित होती है। उन्होंने कहा कि हरियाणा का रागनी महोत्सव जल्द वह कनाडा में करवाएंगे। इस मौके पर राज सिंह गोदारा, एमएस वाट, कवींद्र सिंह, ईशम सिंह सैनी, हरपाल कलामपुरा शमशेर सिंह संधु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed