फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Haryanvi color spread in cultural festival

Karnal News: सांस्कृतिक उत्सव में बिखरी हरियाणवी छटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Oct 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Haryanvi color spread in cultural festival
शहजादपुर। हरियाणवी कला को नए आयाम देने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव का शुक्रवार को समापन किया गया। खंड के पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बच्चों का मार्गदर्शन करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार और डाइट प्राचार्या रेनू अग्रवाल उपस्थित रही।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विभिन्न लोक कला प्रतियोगिताओं में अंबाला के सरकारी विद्यालयों के कक्षा नौ से 12 के बच्चों ने प्रस्तुति दी। विभिन्न प्रतियोगिताओं के दौरान लोक नृत्य में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पंजोखरा, एकल लोक नृत्य में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जटवाड़, रागणी में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुलिस लाइन और लघु नाटक में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्रेम नगर ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बाजी मारी।
विज्ञापन

सभी 630 प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और प्रथम, द्वितीय, तृतीय व सांत्वना स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को राशि से पुरस्कृत किया गया, जो कि उनके बैंक खाते में डाली जाएगी। इस बीच कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी रविंद्र शर्मा ने प्रतिभागियों को कला प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। शहजादपुर खंड शिक्षा अधिकारी ज्योति रानी सभ्रवाल और विद्यालय प्राचार्य सुमन कुमारी ने सभी उपस्थित सदस्यों का अभिनंदन किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय में मौजूद सभी प्रतिभागी, अध्यापक, निर्णायक कमेटी के सदस्य हरियाणवी लोक गानों पर थिरके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed