{"_id":"67cb5ad0fd2aa2ee4e06936b","slug":"haryana-won-in-both-men-and-women-category-karnal-news-c-18-1-knl1004-597286-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: महिला, पुरुष वर्ग में हरियाणा ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: महिला, पुरुष वर्ग में हरियाणा ने मारी बाजी
Sat, 08 Mar 2025 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 08 Mar 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन के वच्छेर स्टेडियम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने 73वें अखिल भारतीय पुलिस वॉलीबॉल क्लस्टर का शुभारंभ किया। पहले दिन के मुकाबलों में महिला पुलिस टीम में हरियाणा ने मध्यप्रदेश को 3-0 से मात दी।
वहीं पुरुष वर्ग में हरियाणा पुलिस के जवानों ने मध्यप्रदेश के जवानों को 3-1 से शिकस्त दी। क्लस्टर में देशभर से विभिन्न राज्यों, केंद्र शासित प्रदेश, अर्धसैनिक बलों एवं अन्य इकाइयों से टीमें भाग ले रही हैं। वॉलीबॉल क्लस्टर में कुल 1088 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जिनमें से पुरुष वर्ग में 791 खिलाड़ी एवं महिला वर्ग में 297 खिलाड़ी एवं 65 तकनीकी अधिकारी हैं। सि दौरान वॉलीबॉल एवं सेपक टकरा पुरुष एवं महिला वर्ग के मुकाबले भी होंगे।
राज्यपाल ने कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा में पुलिस बलों का महत्वपूर्ण स्थान हैं। हरियाणा खेलों की दृष्टि में हमेशा से अग्रणी रहा है, जिसमें नागरिकों के साथ पुलिस के जवानों का भी योगदान रहा है। हमारे पुलिस के जवानों ने विभिन्न खेलों में राष्ट्रीय स्तर के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश व प्रदेश का नाम रोशन करने के साथ हरियाणा पुलिस का भी मान बढ़ाया है।
विज्ञापन
वर्तमान समय में बहुत से अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाडी हरियाणा पुलिस में विभिन्न पदों पर कार्यरत हैं। पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने कहा कि वर्तमान समय में पुलिस का कार्य दिन प्रतिदिन बहुत कठिन होता जा रहा है। पुलिस को विभिन्न स्तरों पर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, इसके विपरीत पुलिस के जवानों के हौसले बुलंद हैं।