{"_id":"698b826f03a158a3b30ca86e","slug":"haryana-wins-wheelchair-cricket-karnal-players-are-the-stars-karnal-news-c-18-knl1018-842881-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: व्हीलचेयर क्रिकेट में हरियाणा जीती, करनाल के खिलाड़ी रहे सितारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: व्हीलचेयर क्रिकेट में हरियाणा जीती, करनाल के खिलाड़ी रहे सितारे
Wed, 11 Feb 2026 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Wed, 11 Feb 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
ट्रॉफी के साथ विजेता टीम। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
नीलोखेड़ी। एमराल्ड व्हीलचेयर क्रिकेट ट्राई-सीरीज प्रतियोगिता में जिले के तीन खिलाड़ियों ने हरियाणा टीम की ओर से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का आयोजन इंदौर में 3 से 9 फरवरी तक किया गया। हरियाणा की टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में पंजाब की टीम को 79 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में मध्य प्रदेश की टीम को 63 रन से हराया।
टीम का हिस्सा रहे खिलाड़ी करनाल के नीलोखेड़ी निवासी जगीर सिंह बुटाना ने बताया कि टीम के कप्तान बलराम कौशिक रहे। करनाल निवासी दीपक चहल टीम के उप कप्तान थे। उन्होंने 6.8 के औसत से छह विकेट झटके। वेदपाल ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी में अहम योगदान दिया।
बुटाना ने बताया कि हरियाणा व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के लिए गत वर्ष करनाल, सोनीपत, फरीदाबाद, पलवल, कुरुक्षेत्र, हिसार, कैथल, सिरसा, फतेहाबाद, नूह, मेवात, गुडग़ांव, पंचकूला तथा पानीपत आदि जिलों में दिव्यांग क्रिकेटरों का चयन किया गया था।