फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Haryana Weather Possibility of change in weather due to effect of three western disturbances, experts said...

हरियाणा में मौसम परिवर्तनशील: तीन पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से मौसम में बदलाव की संभावना, विशेषज्ञ बोले...

Sun, 02 Feb 2025 09:41 AM IST
नवीन दलाल अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा
अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 02 Feb 2025 09:41 AM IST
सार

पानीपत और जींद दोनों जिलों में मध्यम कोहरा रहा। पानीपत में हवा की गति 14 किमी/घंटा और जींद में 12 किमी/घंटा रही। अधिकतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान क्रमशः 8 और 10 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
Haryana Weather Possibility of change in weather due to effect of three western disturbances, experts said...
हरियाणा के मौसम में बदलाव - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के विभिन्न जिलों में रविवार को मौसम परिवर्तनशील रहा। कई स्थानों पर कोहरा, बदलवाई और ठंडी हवाओं ने तापमान में उतार-चढ़ाव लाया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, फरवरी के पहले पखवाड़े में तीन पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से मौसम में बदलाव की संभावना है।

विज्ञापन


महेंद्रगढ़ में रविवार सुबह हल्का कोहरा और बदलवाई देखी गई। अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आगामी दिनों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, जिससे फसलों को लाभ मिलेगा, लेकिन अधिक कोहरा सरसों की फसल के लिए नुकसानदेह हो सकता है।
विज्ञापन


सोनीपत में पश्चिमी विक्षोभ के चलते आसमान में बादल छाए रहे, जिससे कोहरे से राहत मिली। हाईवे पर वाहन चालकों को बेहतर दृश्यता मिली। न्यूनतम तापमान बढ़कर 11.2 डिग्री पहुंच गया, जो एक दिन पहले 9.5 डिग्री था। 5 फरवरी तक बूंदाबांदी की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भिवानी में हल्का कोहरा और ठंडी हवाओं के कारण लोग ठिठुरते नजर आए। अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चिकित्सकों ने बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

पानीपत और जींद दोनों जिलों में मध्यम कोहरा रहा। पानीपत में हवा की गति 14 किमी/घंटा और जींद में 12 किमी/घंटा रही। अधिकतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान क्रमशः 8 और 10 डिग्री सेल्सियस रहा।


मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, हरियाणा में दिन के तापमान में हल्की गिरावट और रात के तापमान में वृद्धि की संभावना है। किसानों के लिए यह बदलाव गेहूं की फसल के लिए अनुकूल हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed