{"_id":"6770614bbd236b54a605b5b4","slug":"haryana-team-dominates-in-under-23-state-trophy-karnal-news-c-18-1-knl1004-549207-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: अंडर 23 राज्य ट्रॉफी में हरियाणा टीम का वर्चस्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: अंडर 23 राज्य ट्रॉफी में हरियाणा टीम का वर्चस्व
Sun, 29 Dec 2024 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 29 Dec 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। हरियाणा क्रिकेट जगत के लिए शनिवार का दिन बेहतरीन रहा। झारखंड के रांची में आयोजित की जा रही अंडर 23 राज्य ट्रॉफी में हरियाणा टीम का वर्चस्व लगातार जारी है। शुक्रवार को दिल्ली के साथ आयोजित मैच में करनाल के बाएं हाथ के युवा क्रिकेटर अर्श कबीर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 80 गेंदों पर 11 चौकों व सात छक्कों की मदद से 120 रन बनाए।
विदित हो कि इस ट्रॉफी के सभी सात लीग मैचों में हरियाणा टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की है। अब हरियाणा टीम ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है जो चार जनवरी से कलकत्ता में शुरू होंगे। दिल्ली के साथ खेले गए अंतिम लीग मैच में दिल्ली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 312 रन का लक्ष्य रखा। हरियाणा टीम के युवा बल्लेबाज अर्श कबीर की तूफानी पारी की बदौलत हरियाणा टीम ने इस लक्ष्य को 38 ओवर में ही हासिल कर लिया।
इससे पहले आयोजित डेब्यू मैच में हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन के इस चमकते सितारे ने 141 गेंदों पर 230 रनों की रिकॉर्ड तोड़ पारी खेली। अर्श कबीर ने दूसरे मैच में भी सौराष्ट्र के खिलाफ 81 गेंदों पर 128 रन बनाए। अगले तीन मैचों में मणिपुर, केरल व नागालैंड के साथ खेले गए मैचों में भी अर्श कबीर ने लक्ष्यों का पीछा करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली। अर्श कबीर का बल्ला यहीं शांत नहीं हुआ, छठे मैच में आंध्र प्रदेश के खिलाफ खेलते हुए पांच चौके व चार छक्कों की मदद से 70 रन की नाबाद पारी खेली और हरियाणा टीम के जीतने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
देशभर में दूसरे स्थान पर अर्श कबीर : क्रिकेट कोच सतीश राणा ने बताया कि अर्श कबीर अंडर 23 राज्य स्तरीय ट्रॉफी में 687 रन बनाकर देशभर में दूसरे पायदान पर बने हुए है।
यह हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन व करनाल क्रिकेट एसोसिएशन के लिए गर्व की बात है कि कर्ण नगरी का बाए हाथ का युवा खिलाड़ी क्रिकेट जगत में नाम कमा कर जिले व प्रदेश का नाम रोशन कर रहा है।