{"_id":"570a98664f1c1b496bc8111c","slug":"haryana-take-its-share-of-water-nb-saini-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा लेकर रहेगा अपने हिस्से का पानी : नायब सैनी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा लेकर रहेगा अपने हिस्से का पानी : नायब सैनी
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
Updated Sun, 10 Apr 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के भू-विज्ञान और खनन राज्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि एसवाईएल के पानी पर हरियाणा का हक है। मामला उच्चतम न्यायालय में विचाराधीन है। न्यायिक प्रक्रिया पर सरकार को पूरा भरोसा है। हरियाणा को न्याय अवश्य मिलेगा। अपने हिस्से का पानी हरियाणा लेकर रहेगा। एसवाईएल हमारी रीढ़ है।
विज्ञापन
पिछली सरकारों ने एसवाईएल का पानी लाने के लिए सही तरीके से काम नहीं किया। सैनी ने स्थानीय लघु सचिवालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में दावा किया कि वर्ष 2014 से पहले बनाई गई सड़कों की गुुणवत्ता के मुकाबले वर्ष 2014 के बाद बनाई जा रही सड़कों की गुणवत्ता बेहतरीन है। पिछली सरकारों के समय सड़कों के निर्माण कार्यों में काफी भ्रष्टाचार था। तेल और रोड़ी डालकर जो सड़के बनाई जाती थी, वो कुछ ही दिनों में उखड़ जाती थी, लेकिन वर्तमान हरियाणा सरकार जो सड़के बना रही है, इन सड़कों के निर्माण से लोगों की तबीयत खुश हो जाती है। निगरानी कमेटियां सुचारू रूप से काम करने में समक्ष हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि करनाल में भी जो मेडिकल कॉलेज बनाया जा रहा है, इसका 85 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है। प्रदेश में भर्ती प्रक्रि या संबंधी विषय पर बताया कि प्रदेश सरकार ने लगभग 30 हजार नौकरियां निकाली है और लगभग 20 हजार नौकरियां और निकालने जा रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के ओएसडी अमरेंद्र सिंह, नगर निगम की मेयर रेनू बाला गुप्ता, सीनियर डिप्टी मेयर कृष्ण गर्ग, एडवोकेट वेदपाल, एडवोकेट राजेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन