{"_id":"6706d0f7690d64dd76019e93","slug":"haryana-selja-faction-leader-shamsher-singh-gogi-said-bapu-son-should-accept-the-defeat-of-congress-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: सैलजा गुट के नेता शमशेर सिंह गोगी बोले- बापू-बेटे को कांग्रेस की हार को स्वीकार करना चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: सैलजा गुट के नेता शमशेर सिंह गोगी बोले- बापू-बेटे को कांग्रेस की हार को स्वीकार करना चाहिए
Thu, 10 Oct 2024 12:22 AM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 10 Oct 2024 12:22 AM IST
सार
असंध के पूर्व विधायक ने भूपेंद्र हुड्डा पर निशाना साधा। कहा, यदि कांग्रेस जीत जाती तो यही बापू-बेटे श्रेय लेते।
विज्ञापन
शमशेर सिंह गोगी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
बेहद कम अंतर से चुनाव हारे कांग्रेस नेता असंध के पूर्व विधायक शमशेर सिंह गोगी ने प्रदेश में कांग्रेस की हार के लिए पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस जीत जाती तो यही बापू-बेटे श्रेय लेते, अब हार हुई है तो भी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। हार को स्वीकार करना चाहिए।
विज्ञापन
बता दें कि असंध में 2019 की मोदी लहर में भी कांग्रेस के शमशेर सिंह गोगी ने इस सीट पर कांग्रेस का हाथ मजबूत किया था। इस बार भी उन्होंने मजबूती के साथ चुनाव लड़ा था। वह कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा के करीबी माने जाते हैं। उनके नामांकन में भी कुमारी सैलजा पहुंचीं थी।
विज्ञापन
जब असंध सीट पर चुनाव प्रचार करने के लिए राहुल गांधी पहुंचे थे तो लंबे समय बाद कुमारी सैलजा व पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा एक ही मंच पर पहुंचे थे। कांग्रेस असंध सीट तो हार गई लेकिन हार का अंतर बेहद कम रहा। सिर्फ 2306 मतों से शमशेर सिंह गोगी को भाजपा प्रत्याशी योगेंद्र राणा ने हराया।
विज्ञापन
हार के बाद अब कांग्रेस की आपसी खींचतान भी सामने आने लगी है। अपने कार्यालय में दिए बयान में पूर्व विधायक ने कहा कि चुनाव में कांग्रेस के हरियाणा में कर्णधार भी यही बापू-बेटे (भूपेंद्र सिंह हुड्डा व दीपेंद्र हुड्डा) बन रहे थे। पूर्व विधायक ने कहा कि कांग्रेस की हार का बड़ा कारण आंतरिक कलह और मतों का ध्रुवीकरण ही है। यदि ये न होता तो आज प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती।