फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Haryana's daughters dominate walk race, shock four medals

वॉक रेस में छाई हरियाणा की बेटियां, झटके चार पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Haryana's daughters dominate walk race, shock four medals
68: कर्ण स्टेडियम में आयोजित 33 वीं नार्थ जोन एथलेटिक्स प्रतियोगिता के वॉक रेस इवेंट में हिस्सा लेत?
कर्ण स्टेडियम में शुक्रवार से 33वीं नार्थ जोन एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आगाज हो गया। शुक्रवार को पहले दिन तीन आयु वर्ग में महिला और पुरुष खिलाड़ियों के बीच वॉक रेस के इवेंट हुए। जिसमें हरियाणा की बेटी मुस्कान और मोनिका ने स्वर्ण पदक, सिया, दीपांशु ने रजत, वहीं करनाल की खुशी और विवेक ने कांस्य सहित छह पदक जीते। तीन दिवसीय एथलेटिक्स मीट में प्रदेश के 207 खिलाड़ियों सहित नार्थ जोन के नौ प्रदेशों से लगभग 700 से अधिक एथलीट पहुंचेंगे।
विज्ञापन

एथलेटिक्स हरियाणा के मीडिया प्रभावी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ एथलेटिक्स हरियाणा के कार्यकारी अध्यक्ष हनुमान सिंह भादो और महासचिव राजकुमार मिटान ने किया। मौके पर स्टेडियम के कोच सतीश पंघाल, मोहित सैनी, ऋषि कुमार, एथलेटिक्स हरियाणा के उपाध्यक्ष राजीव खत्री, वरिष्ठ संयुक्त सचिव कुलदीप अहलावत, प्रतियोगिता निदेशक जितेंद्र बांगर, मुख्य चयनकर्ता यशपाल चोपड़ा, सोहनपाल सेक्रेटरी कैथल, मनोज कडवासरा सचिव हिसार, कोषाध्यक्ष जसवंत सिवाच, कार्यकारिणी सदस्य रोहताश सिवाच आदि मंच पर मौजूद रहे। प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ी अनिल कुमार, आर्यन कुमार, कृष कादियान, ओम बत्तन, सिद्धार्थ शर्मा, सिमरन, विजेता, खुशी, केविन सग्गू, कशिश खांची, चाहत अपने-अपने इवेंट में दम दिखाएंगे।
विज्ञापन

ये रहे खेल परिणाम
अंडर- 20, 10 हजार मीटर वॉक रेस पुरुष वर्ग में
पंजाब के लविश को स्वर्ण, हरियाणा के दीपांशु को रजत, विवके को कांस्य
अंडर- 16 पांच हजार मीटर वॉक रेस पुरुष वर्ग में
उत्तर प्रदेश के नितिन स्वर्ण, दिल्ली के आदित्य रजत
अंडर- 16 तीन हजार मीटर वॉक रेस महिला वर्ग में
हरियाणा की मुस्कान स्वर्ण, पंजाब की दीया रजत, शशि कांस्य
अंडर - 20 10 हजार मीटर वॉक रेस महिला वर्ग में
हरियाणा की मोनिका स्वर्ण, उत्तर प्रदेश की तापसी रजत और करनाल की खुशी कांस्य
अंडर - 18 पांच हजार मीटर वॉक रेंस महिला वर्ग में
उत्तराखंड की आंचल स्वर्ण, पंजाब की कमलप्रीत रजत और हरियाणा की सिया ने कांस्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed