फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Haryana: Rice millers announced to end the strike, procurement will start from today

Haryana: राइस मिलर्स ने हड़ताल खत्म करने का किया एलान, आज से होगी खरीद

Thu, 10 Oct 2024 12:31 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 10 Oct 2024 12:31 AM IST
सार

इससे किसानों को राहत मिलेगी। कैथल के कलायत और कुरुक्षेत्र के वीआईपी रोड और इस्माईलाबाद में किसानों ने जाम लगाया।

विज्ञापन
Haryana: Rice millers announced to end the strike, procurement will start from today
अनाज मंडी में ट्राली से धान की फसल उतारते मजदूर। - फोटो : संवाद (फाइल)

विस्तार

हरियाणा के राइस मिलरों की हड़ताल के कारण कई दिनों से धान की खरीद नहीं हो पा रही थी और मंडियों में अनाज के ढेर लगे थे। जिससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बुधवार को राइस मिलरों ने हड़ताल खत्म करने का एलान कर दिया है। वीरवार से धान की खरीद सुचारु रूप से चलने की उम्मीद है। हरियाणा शैलर एसोसिएशन के राज्य प्रधान हंसराज सिंगला ने बताया कि एसोसिएशन ने किसानों की परेशानी को देखते हुए हड़ताल खत्म कर दी है। अब खरीद सुचारू रूप से जारी रहेगी है।

विज्ञापन


एक अन्य एसोसिएशन हरियाणा मिलर्स एंड डीलर्स एसोसिएशन के राज्य प्रधान अमरजीत छाबड़ा ने बताया कि उन्होंने बैठक में ही हड़ताल खत्म करने की बात रखी थी, लेकिन अन्य कुछ यूनियन इस बात पर राजी नहीं थी मगर मंडियों में धान की आवक तेज होने के बाद उठान की समस्या हो रही थी। इसके बाद पूरे प्रदेश में राइस मिलरों को हड़ताल खत्म करने की सूचना दे दी थी।
विज्ञापन


जिला करनाल के राइस मिलर एसोसिएशन के प्रधान राज कुमार गुप्ता ने बताया कि बुधवार को राइस मिलर्स के साथ बैठक की गई थी। इसमें तय किया गया कि अब नई सरकार बन गई है, मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का भरोसा भी मिला है, किसान भी परेशान हैं, इसलिए जिले के राइस मिलर्स अब धान की खरीद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राइस मिलरों की ओर से हड़ताल खत्म करने की सूचना तो बाद में दी गई इससे पहले धान खरीद न होने से गुस्साए किसानों ने बुधवार को कैथल के कलायत की अनाज मंडी में भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने मंडी गेट पर ताला लगा दिया।


इसके अलावा कुरुक्षेत्र में वीआईपी रोड और इस्माईलाबाद में भी किसानों ने हिसार-चंडीगढ़ हाईवे पर जाम लगा दिया। किसानों का कहना था कि वह कई दिनों से धान की खरीद न होने के कारण परेशान हैं। करनाल के इंद्री और घरौंडा में भी किसानों ने मंडी में प्रदर्शन किया। अंबाला, यमुनानगर और पानीपत में धान खरीद कुछ दिनों से जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed