फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Haryana pays the highest toll and GST in the country, yet the state got nothing in the budget: Deepender Hooda

देश में सबसे ज्यादा टोल और जीएसटी देता है हरियाणा, फिर भी बजट में प्रदेश को कुछ नहीं मिला : दीपेंद्र हुड्डा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Haryana pays the highest toll and GST in the country, yet the state got nothing in the budget: Deepender Hooda
पत्रकार वार्ता करते सासंद दीपेंद्र । संगठन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि संत गुरु रविदास जयंती के दिन राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया जाना चाहिए था और संसद की कार्यवाही नहीं चलनी चाहिए थी। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने बजट में हरियाणा के लिए कुछ भी नहीं रखा है। हरियाणा देश में सबसे अधिक जीएसटी और टोल टैक्स देता है। इसके बावजूद राज्य को किसी भी नई परियोजना की सौगात नहीं दी गई।

रविवार को सांसद संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती के अवसर पर सदर बाजार स्थित संत गुरु रविदास मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। मंदिर पहुंचने पर समाज के लोगों ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज को पुष्प अर्पित कर नमन किया और बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में कांग्रेस कमेटी के शहरी जिलाध्यक्ष पराग गाबा, ग्रामीण जिलाध्यक्ष राजेश वैद्य, पूर्व विधायक सुमिता, पूर्व मंत्री भीम सिंह मेहता, पूर्व विधायक कांग्रेस कांबोज, सुरेश गुप्ता मतलोड़ा, मनोज वधवा, निश्चय सोही, कांग्रेस एससी डिपार्टमेंट करनाल के जिलाध्यक्ष रोहित जोशी सहित समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed