फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Haryana: Pawan Kheda reached Haryana, said – Both the CMs betrayed Karnal and ran away from here

Haryana: पवन खेड़ा पहुंचे हरियाणा, बोले- करनाल को धोखा दे दोनों सीएम यहां से भागे

Sun, 29 Sep 2024 12:34 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 29 Sep 2024 12:34 AM IST
सार

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता करनाल पहुंचे। भाजपा और सीएम पर उन्होंने निशाना साधा।

विज्ञापन
Haryana: Pawan Kheda reached Haryana, said – Both the CMs betrayed Karnal and ran away from here
करनाल पहुंचे पवन खेड़ा। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के करनाल में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने सीएम नायब सैनी और पूर्व सीएम एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि करनाल वाले स्वागत भी करते हैं और गड़बड़ी करने वाले का इलाज भी करना जानते हैं, इसलिए दोनों सत्ता में पहुंचे दोनों सीएम यहां से भगोड़े साबित हुए हैं। एक दिल्ली चला गया तो दूसरा लाडवा, क्योंकि उन्हें पता है कि करनाल से समर्थन, वोट और प्यार मिला लेकिन उन्हें कुछ दे नहीं पाए, इसलिए वे निकल चुके हैं यहां से।

विज्ञापन


वे शनिवार को करनाल पहुंचे थे। एक निजी होटल में कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि हरियाणा और करनाल के व्यापारी भी दुखी हैं। प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ी है। किसानों के आंदोलन में भी यहां के स्थानीय किसानों के साथ बुरा बर्ताव हुआ। करनाल-यमुनानगर रेलवे लाइन नहीं बन पाई। स्मार्ट सिटी के नाम पर भी कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन


उन्होंने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि जब भी अब हरियाणा आएं तो अपने चार मंत्री साथ लेकर आएं। हरियाणा में खेल मंत्री खिलाड़ियों से कृषि मंत्री किसानों से और गृह मंत्री जवानों से व ऊर्जा मंत्री करनाल की जनता से माफी मांगें। क्योंकि इन वर्गों के साथ सौतेला व्यवहार हुआ है। इस अवसर पर कांग्रेस नेता रानी कांबोज, हरनाम सिंह, संजय मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed