फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Haryana: CM Nayab Saini targeted Congress

Haryana: सीएम नायब सैनी ने साधा कांग्रेस पर निशाना, बोले- सिकुड़ती कांग्रेस खो सकती है विपक्ष में बैठने का हक

Wed, 08 May 2024 08:05 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 08 May 2024 08:05 PM IST
सार

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि देशभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में सकारात्मक माहौल है, कांग्रेस सिकुड़ती जा रही है। हरियाणा में इस बार भी एक भी सीट कांग्रेस नहीं जीत पाएगी, ऐसे में कांग्रेस विपक्ष में बैठने का हक भी खो सकती है।

विज्ञापन
Haryana: CM Nayab Saini targeted Congress
पत्रकारों से बातचीत करते हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करनाल से विधानसभा का उपचुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव प्रचार के तहत वह करनाल शहर पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने सेक्टर छह स्थित गुरुद्वारे में मत्था टेका। यहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस लगातार झूठ बोलकर लोगों को बरगला रही है। कहीं न कहीं लोगों को विकास से वंचित करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन

यही कारण है कि कांग्रेस सिकुड़ती जा रही है। उन्होंने आंकड़े देते हुए कहा कि कांग्रेस ने 2014 में 470 सीटों पर चुनाव लड़ा, 2019 में 421 और अब 2024 में सिर्फ 272 सीटों पर ही चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस की नीयत और नीति ठीक नहीं है, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीयत और नीति स्पष्ट और पारदर्शी हैं। यदि एक भी सीट हरियाणा में कांग्रेस नहीं जीतती है तो विपक्ष में बैठने का हक भी को सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस गरीब, किसान, युवा, दलित, ओबीसी के नाम पर वोट लेती रही है। तीन विधायकों द्वारा सरकार से समर्थन वापस लेने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने बेफिक्र अंदाज में कहा कि उन्होंने कुछ दिन पहले ही विश्वास मत हासिल किया है। कहा कि तीन विधायकों को कांग्रेस के बहकावे में आ गए हैं, लेकिन कांग्रेस किसी की भी इच्छा पूरी नहीं करती, सिर्फ अपनी इच्छा पूरी करती है। वह हमारे अच्छे विधायक हैं, कुछ दिन पहले ही उनसे मेरी बात हुई थी।

इसके पीछे के घटनाक्रम पर इशारा करते हुए कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है, ये उसकी फितरत है। जब पीएम मोदी भ्रष्टाचार के खिलाफ चूड़ी टाइट करते हैं तो विपक्षियों को दर्द होता है, कभी ईडी तो कभी कुछ कहने लगते हैं। भ्रष्टाचार से विकास की गति रुक सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed