फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Haryana: Chaduni's Samyukta Sangharsh Party will contest elections on all assembly seats

Haryana: सभी विस सीटों पर चुनाव लड़ेगी चढ़ूनी की संयुक्त संघर्ष पार्टी, पिहोवा से लड़ेंगे गुरनाम सिंह

Wed, 10 Jul 2024 05:32 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पिहोवा, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पिहोवा, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 10 Jul 2024 05:32 PM IST
सार

भाकियू नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी पेहवा विधान सभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। भाकियू नेता ने कुरुक्षेत्र में हरियाणा की राजधानी व हाई कोर्ट बनाने की मांग रखी है।

विज्ञापन
Haryana: Chaduni's Samyukta Sangharsh Party will contest elections on all assembly seats
प्रेसवार्ता करते हुए। - फोटो : संवाद

विस्तार

भाकियू (चढ़ूनी) के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने हरियाणा बनाओ अभियान को अपना समर्थन देते हुए कुरुक्षेत्र में हरियाणा की राजधानी और हाईकोर्ट बनाने की मांग की। साथ ही उन्होंने अपनी संयुक्त संघर्ष पार्टी से हरियाणा के सभी 90 विधान सभा क्षेत्रों से प्रत्याशी लड़ाने की बात कही। खुद पेहवा विधान सभा सीट से चुनाव लड़ने का एलान किया।

विज्ञापन


पंजाब एवं हरियाणा चंडीगढ़ बार काउंसिल के पूर्व चेयरमैन एडवोकेट रणधीर सिंह बधरान व भाकियू नेता गुरुनाम सिंह चढ़नी ने संयुक्त रूप से शहर के गोल्डन मूमेंट्स में प्रेस क़ॉन्फ्रेंस की। जिसमें एडवोकेट बधरान ने हरियाणा में अपनी राजधानी व हाईकोर्ट न होने से लोगों को होने वाली परेशानी व नुकसान के बारे में बताया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जहां तक राजधानी बनने का मामला है, जिसमें सरकार एक्सपर्ट कमेटी बनाए। जो सुविधाओं को लेकर रिपोर्ट दे। चंडीगढ़ में अभी अस्थायी व्यवस्था है, किराए के भवनों में कार्यालय चल रहे हैं। इसके साथ ही गुरुनाम सिंह चढ़ूनी ने भाकियू (चढ़ूनी) व संयुक्त संघर्ष पार्टी, हरियाणा बनाओ अभियान का समर्थन करती है।


हरियाणा की अपनी राजधानी व अपना हाईकोर्ट अलग होना चाहिए। क्योंकि चंडीगढ़ में तो किसान अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन तक नहीं कर पाते हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जब अलग ही बनाना है तो चंडीगढ़ में क्यों, कहीं अलग खुली जगह में बनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र में कई सुविधाएं हैं, वहां राजधानी व हाईकोर्ट बनाना चाहिए। 

उन्होंने कहाकि उनकी संयुक्त संघर्ष पार्टी, हरियाणा विधान सभा की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वह स्वयं पेहवा सीट से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कांग्रेस पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए कहाकि लोक सभा चुनाव में कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा ने कुरुक्षेत्र सीट को भाकियू को देने को कहा था लेकिन बाद में वह मुकर गए। उन्होंने कहा कि अन्य पार्टियां अलग अलग तरह से, अपने फायदे के लिए राजनीति करती हैं लेकिन उनकी पार्टी देश की सेवा के लिए राजनीति करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed