फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Haryana Assembly Speaker Harvinder Kalyan Gets Emotional: Gives Final Farewell to Mother Mati Prem Kaur

विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण भावुक हुए: मां मति प्रेम कौर को कंधा देकर दी अंतिम विदाई, कई दिन से थीं बीमार

Sat, 14 Mar 2026 10:02 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, घरौंडा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, घरौंडा (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Sat, 14 Mar 2026 10:02 AM IST
सार

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने लिखा कि हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष माननीय हरविंद्र कल्याण की माता प्रेम कौर जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ।

विज्ञापन
Haryana Assembly Speaker Harvinder Kalyan Gets Emotional: Gives Final Farewell to Mother Mati Prem Kaur
हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण की माता मति प्रेम कौर - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने आज अपनी माता मति प्रेम कौर कल्याण के अंतिम दर्शन करते हुए गहरी भावुकता व्यक्त की। अंतिम संस्कार के दौरान स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने स्वयं मां के शव को कंधा दिया और शव यात्रा में शामिल हुए। मति प्रेम कौर का अंतिम संस्कार शनिवार दोपहर उनके पैतृक गांव कुटेल की शिव पूरी में विधि-विधान से संपन्न हुआ। शव यात्रा में हजारों की संख्या में स्थानीय निवासी, राजनीतिक कार्यकर्ता, विधायक, पूर्व विधायक, सरकारी अधिकारी और आम जनता शामिल हुई। सभी ने मति प्रेम कौर को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

विज्ञापन


अंतिम दर्शन के दौरान हरविंद्र कल्याण कई बार भावुक हो गए। उन्होंने मां के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित करते हुए लंबे समय तक नमन किया। परिवार के सदस्यों और मौजूद लोगों ने बताया कि मति प्रेम कौर ने पूरे जीवन में सादगी, धैर्य और परिवार के प्रति समर्पण का उदाहरण प्रस्तुत किया था।
विज्ञापन




हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने लिखा कि हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष माननीय हरविंद्र कल्याण की माता प्रेम कौर जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति दें। ओम शांति।”
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि मति प्रेम कौर (85 वर्ष) का निधन शुक्रवार रात लगभग 12 बजे उनके निवास स्थान पर हुआ था। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं। उनके पति स्वर्गीय चौधरी देवी सिंह कल्याण हरियाणा एग्रो कॉर्पोरेशन के चेयरमैन रह चुके थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed