Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Haryana: Amit Shah reached Karnal, said - We gave jobs to two lakh youth

Haryana: अमित शाह पहुंचे करनाल, बोले- दो लाख युवाओं को हमने बिना खर्ची पर्ची नौकरियां दी

Sun, 29 Sep 2024 05:06 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 29 Sep 2024 05:06 PM IST
सार

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस अग्निवीरों के लिए झूठ बोलती है कि ये बेकार हो जाएंगे। हम अग्निवीर युवाओं को पक्की नौकरी देंगे। उन्होंने कहा कि ये योजना बेरोजगार करने की नहीं, सेना की आयु कम करने की योजना है। 

विज्ञापन
Haryana: Amit Shah reached Karnal, said - We gave jobs to two lakh youth
संबाेधित करते अमित शाह। - फोटो : संवाद

विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की करनाल के इंद्री विधानसभा क्षेत्र के कुंजपुरा गांव में जन आशीर्वाद रैली का आयोजन हुआ। यहां अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधा और भारतीय जनता पार्टी के काम गिनवाए। उन्होंने क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशियों को जीताने की अपील की।

विज्ञापन


अमित शाह ने कहा कि एक ही जाति का एक विकास होता था, एक ही इलाके का विकास होता था। अमित शाह ने दावा किया कि हमने दो लाख युवाओं को बिना खर्ची पर्ची नौकरी दी। उन्होंने कहा कि हमने केवल रोहतक में नहीं पूरे प्रदेश में काम किया, सिर्फ एक जाति का नहीं छत्तीस बिरादरी का काम किया।
विज्ञापन


उन्होंने राहुल गांधी को झूठ की फैक्टरी बताया। उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर पिछड़ों का विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि नायब सैनी ने ओबीसी के क्रीमि लेयर को छह लाख से बढ़ाकर आठ लाख किया है। अमित शाह ने दावा किया कि हरियाणा में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने अमेरिका में आरक्षण को खत्म करने की बात कहकर आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को कुंजपुरा में जन आशीर्वाद रैली को संबोधित करते राहुल गांधी को निशाने पर रखा। उन्होंने कहा कि राहुल बाबा झूठ की फैक्ट्री हैं। उन्होंने कांग्रेस पर भ्रष्टाचार, जातिवाद और तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस को भारत की संस्कृति से कोई लेना देना नहीं है। जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी किसी ने गरीबों के लिए कुछ नहीं किया। ये गरीब, किसान, मजदूर एवं पिछड़ा वर्ग विरोधी पार्टी हैं।

उन्होंने कहा कि आज कई राज्यों में कांग्रेस की सरकार है लेकिन किसी भी राज्य में 24 फसलों पर एमएसपी नहीं दी है लेकिन हरियाणा में भाजपा सरकार ने दी है। भाजपा सरकार अगले पांच साल में पांच लाख नौकरियां देने वाली है और इसकी गारंटी वह खुद लेते हैं।

इंद्री विधानसभा क्षेत्र के कुंजपुरा स्थित हनुमान स्टेडियम में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि जब भी कांग्रेस की सरकार आती है तो देश का नहीं, बल्कि दामाद का विकास होता है। कांग्रेस सरकार में दलाल और दामाद की सरकार चलती है और अभी भी ये दामाद को खुश करने में लगे हैं। गलती से भी कांग्रेस की सरकार आ गई तो उनके प्रत्याशियों द्वारा अपना घर भरने की जो बात कहीं जा रही हैं, वास्तव में वह यही काम करेंगे। 10 साल पहले हरियाणा में खर्ची और पर्ची के बिना नौकरी नहीं मिलती थी और हमेशा एक ही जाति का और एक ही जिले का विकास होता था लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने दो लाख युवाओं को बिना खर्ची बिना पर्ची नौकरियां देने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य हरियाणा के युवक को रोजगार देना नहीं, बल्कि अपने दामाद का घर भरना है। कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री अपने-अपने जिले का ही विकास करते हैं, भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी चरम पर रही, लेकिन हरियाणा की भाजपा सरकार ने पूरे हरियाणा का विकास करने का काम किया है। हरियाणा में हुड्डा की सरकार में अपॉयंटेमेंट लेटर डीलर और दलाल लेकर आते थे, लेकिन अब भाजपा सरकार में अपॉयंटमेंट लेटर डाकिया लेकर आता है।

शाह ने कहा कि ओबीसी पर सर्वाधिक अन्याय कांग्रेस ने किया है, मंडल कमीशन सहित कई को लंबे समय तक रोके रखा। झूठ की फैक्ट्री चलाने वाले राहुल बाबा आज सेना के जवानों की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल बाबा शर्म करो, यह हरियाणा हमारी वीर भूमि है।

यहां से सेवा में हर 10वीं जवान मेरे हरियाणा से है। अमित शाह ने कहा कि संकल्प पत्र में हमने तय किया है कि हरियाणा के एक-एक अग्नि वीर को भारत सरकार व हरियाणा सरकार पक्की पेंशन वाली नौकरी देने का काम करेगी। हरियाणा में भाजपा की हैट्रिक लगने वाली है और पूरे प्रदेश में कमल खिलने वाला है।

उन्होंने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल बाबा कहते हैं कि जम्मू-कश्मीर में धारा 370 वापस लाएंगे, तो राहुल बाबा आप तो क्या, आपकी तीसरी पीढ़ी भी 370 को वापस नहीं ला सकेगी। कांग्रेस की राज्य सरकारें कोई फसल एमएसपी पर नहीं खरीद रही हैं। सभी फसलें खरीदने का काम केवल हरियाणा की भाजपा सरकार करती है। प्रति व्यक्ति जीएसटी कलेक्शन में हरियाणा नंबर एक पर है। देश की आर्थिक व्यवस्था में सबसे अहम योगदान हरियाणा का है।

हरियाणा में पर्यटन भी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि 5 लाख की जगह 10 लाख रुपए तक का स्वस्थ बीमा करवाया जाएगा। माता-बहनों को 500 में गैस का सिलिंडर मिलेगा। हर गृहिणी को 21 सौ रुपये प्रदान किए जाएंगे। राहुल बाबा को झूठ बोलने के अलावा कुछ नहीं आता है। वे एमएसपी-एमएसपी करते हैं, लेकिन एमएसपी का पूरा अर्थ भी उन्हेंं मालूम नहीं है। उन्होंने सभी भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट की अपील की। इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं जिले के सभी पांचों प्रत्याशी मौजूद रहे।

सैनी सरकार की सराहना कर गिनाए कार्य

केंद्रीय गृहमंत्री ने नायब सैनी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि हरियाणा की सैनी सरकार ने वह करके दिखाया जो कांग्रेस 10 साल में कभी नहीं कर पाई। 1000 किलोमीटर तक गरीबों को रोडवेज में मुफ्त यात्रा कराने का काम किया। 50 हजार पदों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू की। एससी-एसटी ओबीसी समाज की जितनी धर्मशालाएं थी, 100 करोड रुपये खर्च करके नया बनाया। सात हजार दलित परिवारों को 100 गज के प्लॉट दिए। क्रीमी लेयर 6 लाख से 8 लाख का कर दिया। स्वतंत्रा सेनानियों को सम्मान पेंशन 40000 करने का एलान किया। 10 नई फसलें एमएसपी पर घोषित कीं। नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा भारत में पहला ऐसा राज्य बना जिसमें सभी फसलें एमएसपी पर खरीदी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed