{"_id":"68a8bfabe53f7a709a036d44","slug":"harnoor-kaur-was-honored-as-a-teacher-naitik-was-honored-as-a-brilliant-student-karnal-news-c-36-1-amb1001-148239-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: हरनूर कौर को शिक्षिका, नैतिक को दिया मेधावी छात्र का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: हरनूर कौर को शिक्षिका, नैतिक को दिया मेधावी छात्र का सम्मान
Sat, 23 Aug 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 23 Aug 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
अंबाला। भारत विकास परिषद विवेक शाखा द्वारा गुरु वंदन छात्र अभिनंदन का आयोजन स्थानीय एलोरा कॉन्वेंट स्कूल में किया गया, इसमें 475 विद्यार्थियों और 18 अध्यापकों ने भाग लिया। सबसे पहले विद्यालय की दो बालिकाओं ने गुरु की महिमा पर एक कविता सुनाई। विद्यालय के छात्र दिव्यांश ने गुरु की महिमा पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया, इसके पश्चात मनीष गुप्ता अध्यक्ष ने परिषद के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी। कंवल जीत भनोट ने बच्चों को गुरु की महिमा के बारे में अवगत कराया। डॉ. मदन सिंह द्वारा बच्चों को सदैव बुरे काम से दूर रहने, नशा न करने की शपथ दिलवाई। परिषद द्वारा शिक्षक वर्ग का सम्मान हरनूर कौर और मेधावी छात्र का सम्मान कक्षा आठवीं के नैतिक को दिया गया।
विज्ञापन