फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Hare Rama-Hare Krishna echoed on the streets of Karnanagari

Karnal News: कर्णनगरी की सड़कों पर गूंजा हरे रामा-हरे कृष्णा

Wed, 25 Mar 2026 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 25 Mar 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Hare Rama-Hare Krishna echoed on the streets of Karnanagari
इस्कॉन कुरूक्षेत्र की ओर से निकाली गई भगवान श्रीकृष्ण और बलराम रथ यात्रा में झूमते श्रद्धालु। स
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। कर्णनगरी की सड़कों पर मंगलवार शाम को ‘हरे रामा-हरे कृष्णा’ की गूंज हुई। श्रद्धालु ढोलक की थाप पर नाचे। मौका था इस्कॉन कुरुक्षेत्र की ओर से श्रीकृष्णा बलराम रथयात्रा का। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
इस्कॉन की ओर से शहर के सेक्टर-13 की कालड़ा माकेंट से भगवान श्री कृष्णा-बलराम यात्रा निकाली गई। रथयात्रा को फूलों से सजाया गया। भगवान श्रीकृष्ण और बलराम को विराजमान कर विधिवत पूजा की गई। रथयात्रा में श्रद्धालु प्रवीण गौड़ा, सतपाल गुप्ता ने पूजा की। रथ के रस्से को सभी श्रद्धालुओं ने अपनी श्रद्धा के साथ खींचा और अपने परिवार के लिए मनोकामना मांगी।
विज्ञापन

कालड़ा माकेंट से शुरू हुई शोभायात्रा सेक्टर-13 की मुख्य सड़क, सेक्टर-12 की मुख्य सड़क, निर्मल कुटिया से होते हुए निकली। सेक्टर-7 के श्री कर्णेश्वरम महादेव मंदिर में विश्राम लिया गया। यहां भंडारे में सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रथ खींचने मात्र से ही दूर हो जाते हैं कष्ट : गोपाल दास महाराज
साक्षी गोपाल दास महाराज ने कहा कि करनाल की जनता का सौभाग्य है कि शहर में भगवान श्री कृष्णा-बलराम की शोभायात्रा निकाली जा रही है। जो श्रद्धालु रथ के रस्से को खींचता है तो उसके सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed