फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Happy cards not made for 10 months, five lakh applications stuck in the state

Karnal News: 10 माह से नहीं बने हैप्पी कार्ड, प्रदेश में पांच लाख आवेदन अटके

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
Happy cards not made for 10 months, five lakh applications stuck in the state
गगन तलवार
विज्ञापन

करनाल। रोडवेज बसों में नि:शुल्क सफर के लिए प्रदेश सरकार की ओर से शुरू की गई हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना दम तोड़ती नजर आ रही है। 10 माह से नए आवेदनों पर हैप्पी कार्ड जारी नहीं हुए। ऐसे में लोग बसों में सफर के बजाय इंतजार करने को ही मजबूर हैं।
15 अगस्त 2024 के बाद से हैप्पी कार्ड बनाने का काम बंद है। केवल आवेदन प्रक्रिया चल रही है। तब से अब तक करीब पांच लाख लोगों के आवेदन हो चुके हैं, लेकिन इनमें से किसी भी आवेदक की प्रक्रिया आवेदन जमा होने के बाद आगे नहीं बढ़ी। ऐसे में हैप्पी कार्ड के लिए 10 माह से चल रहा इंतजार अभी और कितना लंबा होगा। इसे लेकर अधिकारियों के पास जवाब नहीं है। हैप्पी कार्ड काउंटर के प्रभारी वेद शर्मा और जगपाल के अनुसार, परिवहन विभाग और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के साथ शुरू की गई योजना में मुंबई से हैप्पी कार्ड बनाने का कार्य किया जाता है। वहां से 14 अगस्त 2024 से पहले हुए आवेदनों के ही कार्ड आए हैं।
विज्ञापन

इस तिथि के बाद सिर्फ करनाल जिले में ही आवेदकों की संख्या 80 हजार से अधिक हो गई है। ऐसी ही स्थिति प्रदेश के अन्य जिलों में भी है।
हरियाणा रोडवेज की बसों में एक हजार किलोमीटर की मुफ्त यात्रा की सुविधा के लिए एक लाख रुपये से कम आय वाले परिवारों के सदस्यों को हैप्पी कार्ड जारी किए जाते हैं। प्रदेश में परिवार पहचानपत्र में आय कम कराकर सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के कई मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में सरकार की ओर से परिवार पहचान पत्रों में आय का सत्यापन भी किया जा रहा है। रोडवेज के अधिकारी इसे भी हैप्पी कार्ड बनने में देरी की वजह मान रहे हैं।

लोगों की सुविधा के लिए रोडवेज की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया है। साथ ही नोटिस भी चस्पा कर दिए हैं, जिसमें लोगों से कहा जा रहा है कि वे काउंटर पर आने से पहले कॉल करके पता कर लें कि उनका कार्ड बना है या नहीं। या फिर उनके पंजीकृत नंबर पर हैप्पी कार्ड बनने का मैसेज आने पर ही वे काउंटर पर आएं। लोग कार्ड संबंधित जानकारी हेल्पलाइन नंबर 9729777300 और 9034276565 पर कॉल करके ले सकते हैं, उन्हें कार्यालय आने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed