{"_id":"666b904f9fd30921e0013c3c","slug":"happy-card-issuance-system-entangled-in-otp-karnal-news-c-18-knl1008-409524-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: ओटीपी में उलझी हैप्पी कार्ड जारी करने की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: ओटीपी में उलझी हैप्पी कार्ड जारी करने की व्यवस्था
विज्ञापन
- घर पर फोन करके बुजुर्ग मंगवाते हैं ओटीपी, ज्यादा समय लगने के कारण हो जाता है एक्सपायर
- फिर जुटी भीड़, चार दिन में महज तीन हजार कार्ड बंट पाए, 54 हजार लोग इंतजार में
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना (हैप्पी) कार्ड वितरण की व्यवस्था ओटीपी में उलझकर रह गई है। इंतजार के बाद भी कई लोगों को कार्ड नहीं मिल पा रहा है। स्थिति यह है कि जिले के 57 हजार बने कार्डों में से तीन हजार कार्ड ही अभी तक वितरित हो पाए हैं। अन्य सभी लोग इंतजार में हैं।
रोडवेज की व्यवस्था ने जनता को परेशान करना शुरू कर दिया है। कार्ड मिलने का मैसेज पहुंचते ही रोडवेज कार्यालय में मंगलवार को भी लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पूरा दिन कार्यालय के पूछताछ केंद्र का हॉल पर भीड़ रही। स्थिति यह है कि बुजुर्ग और महिलाएं को कार्ड लेने के समय जिस मोबाइल नंबर पर ओटीपी आता है वह घर किसी अन्य के पास मोबाइल फोन होता है। ऐसे में जितनी देर में कॉल करके घर से ओटीपी मंगवाते हैं, इतनी देर में ओटीपी एक्सपायर हो जाता है। इससे कार्ड जारी होने की प्रक्रिया और लंबी हो रही है। औसतन एक कार्ड जारी होने में 15 से 20 मिनट का समय लग रहा है।
विदित हो कि प्रदेश सरकार की योजना में हैप्पी कार्ड के जरिये कार्ड धारक परिवार के प्रत्येक सदस्य को एक हजार किलोमीटर की निशुल्क यात्रा रोडवेज बसों में करने का लाभ मिलेगा। सरकार की ओर से ऐसे परिवारों के कार्ड जारी किए जा रहे हैं, जिनकी आय एक लाख रुपये से कम है। दो दिन पूर्व प्रदेश स्तरीय हैप्पी कार्ड वितरण समारोह से मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कार्ड वितरण करने का कार्य शुरू किया था। एक माह में पूरे प्रदेश में 11 लाख कार्ड बांटे जाने हैं। करनाल जिले में भी करीब एक लाख लोगों के कार्ड जारी होने हैं। अभी तक 57703 लोगों के कार्ड बने हैं। ब्यूरो