{"_id":"68fbd97140d2f58f19094ec7","slug":"half-yearly-exams-begin-with-incomplete-question-papers-karnal-news-c-18-knl1008-765764-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: अधूरे प्रश्न पत्रों के साथ शुरू हुई अर्धवार्षिक परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: अधूरे प्रश्न पत्रों के साथ शुरू हुई अर्धवार्षिक परीक्षा
Sat, 25 Oct 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 25 Oct 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जिले के सरकारी स्कूलों में शिक्षा विभाग की तरफ से अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू कर दी गई हैं। कुछ विद्यालयों में परीक्षा को लेकर पहले दिन अव्यवस्था रही। स्कूलों में पूरे प्रश्न पत्र न पहुंचने के कारण शिक्षकों को फोटोकॉपी करवानी पड़ी। स्कूलों में हालात ये रहे कि कहीं पर कक्षा चौथी और पांचवीं के प्रश्न पत्र नहीं पहुंचे तो कहीं पहुंचे तो वह डिमांड से कम थे। इसके अलावा कई जगहों पर प्रश्न पत्रों के पेज ही कम मिले। इसके चलते शिक्षकों को फॉटोकॉपी करवा कर परीक्षा लेनी पड़ी।
जिले के राजकीय विद्यालयों में चौथी से 10वीं कक्षाओं के लगभग 48 हजार विद्यार्थियों ने शुक्रवार को अर्धवार्षिक परीक्षा दी। परीक्षा के लिए विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला। पहले दिन परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। सुबह ही विद्यालयों में प्रश्न-पत्र पहुंचे और स्कूल शिक्षकों ने परीक्षा में ड्यूटी दी। जिला शिक्षा अधिकारी सुदेश ठुकराल ने बताया कि पहले दिन परीक्षा शांतिपूर्वक हुई। विद्यार्थियों में परीक्षा के लिए उत्साह दिखाई दिया।
अर्धवार्षिक परीक्षा के पहले दिन शुक्रवार को कक्षा चौथी व पांचवीं का अंग्रेजी, छठी का सामाजिक विज्ञान, सातवीं का हिंदी, आठवीं का ड्राइंग, संगीत, गृहविज्ञान विषय की रही। वहीं, नौवीं का सामाजिक विज्ञान, 10वीं का विज्ञान विषय की परीक्षा रही। विद्यालयों में प्रधानाचार्य और शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा पर उड़नदस्तों के माध्यम से विभाग नजर रखेगा। वहीं 11वीं व 12वीं की परीक्षाएं 24 अक्तूबर से शुरू होकर छह नवंबर को संपन्न होंगी।