{"_id":"668de61800a7cd4f410fb199","slug":"half-of-summer-season-passed-now-preparations-to-fix-centralized-ac-karnal-news-c-338-1-kn11001-110544-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: गर्मी का आधा सीजन बीता, अब सेंट्रलाइज एसी ठीक करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: गर्मी का आधा सीजन बीता, अब सेंट्रलाइज एसी ठीक करने की तैयारी
विज्ञापन
- सीएम हाउस व डीएमईआर को भेजा 2.25 करोड़ का एस्टिमेट, 12 में से छह पैनल पड़े हैं खराब
अनुज शर्मा
करनाल। आधी गर्मी बीतने के बाद कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने परिसर में लगे खराब सेंट्रलाइज एसी का एस्टीमेट तैयार कर सीएम हाउस व डीएमईआर को भेज दिया है लेकिन जब तक एस्टीमेट को हरी झंडी मिलेगी और उसके मेंटेनेंस का कार्य चलेगा तब तक सर्दी दस्तक दे चुकी होगी। जिसका फायदा इस वर्ष न डॉक्टरों, मरीजों और न ही उनके तीमारदारों को मिल सकेगा।
कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में ब्लू स्टार कंपनी ने लगभग 4.38 करोड़ रुपये की लागत से सेंट्रलाइज एसी लगाया था। जिसके रखरखाव का टेंडर भी उक्त कंपनी को दिया गया था लेकिन वर्ष 2017 में टेंडर खत्म हो गया और कंपनी को आगे टेंडर नहीं दिया। वर्ष 2022 में यह खराब होने लगा तो मेडिकल कॉलेज के तत्कालीन निदेशक ने दोबारा से ब्लू स्टार को एसी की सर्विस के लिए एस्टीमेट बनाकर देने को कहा। तब कंपनी ने लगभग 26 लाख रुपये सर्विस के लिए कॉलेज प्रबंधन से मांगे।
इसके बाद प्रबंधन ने कंपनी से सर्विस करवाने की बजाय कम रुपयों में स्थानीय स्तर पर करवाते रहे। जिसके बाद वर्ष 2023 में सेंट्रलाइज एसी के 12 में से सात पैनल खराब हो गए। जिसके बाद प्रबंधन ने दोबारा से ब्लू स्टार कंपनी से संपर्क साधा।
विज्ञापन
तब कंपनी ने एसी को दुरुस्त करवाने के लिए 1.5 करोड़ रुपये का बजट बनाकर थमा दिया तो प्रबंधन ने एस्टीमेट को सीएम हाउस व डिपार्टमेंट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (डीएमईआर) हरियाणा को भेज दिया। जिसकी अप्रूवल अभी तक नहीं मिली, वहीं अब वर्ष 2024 में निदेशक ने ब्लू स्टार कंपनी से 2.25 करोड़ का एस्टीमेट को फिर से सीएम हाउस व डीएमईआर को भेज दिया है। अब देखना होगा कि एस्टीमेट को कब तक हरी झंडी मिलती है। संवाद
मोर्चरी हाउस के फ्रीजर के कंप्रेसर भी होंगे ठीक
सेंट्रलाइज एसी के साथ-साथ मेडिकल कॉलेज के मोर्चरी हाउस में खराब पड़े पांच फ्रीजर के कंप्रेसर जल्द ठीक करवाए जाएंगे। एक कंपनी ने पांच में से दो कंप्रेसर को ठीक करने के लिए 60 हजार रुपये मांगे हैं। जिन्हें कुछ दिनों में ठीक करवा दिया जाएगा। वहीं अन्य दो फ्रीजर को ब्लू स्टार कंपनी से ठीक करवाया जाएगा। शेष एक अन्य कंप्रेसर को दोबारा से कंपनी से जांच करवा ठीक करवाने का प्रयास किया जाएगा।
मेडिकल कॉलेज में सेंट्रलाइज एसी के 12 में से छह पैनल चल रहे हैं। जिन्हें दुरुस्त करने के लिए ब्लू स्टार कंपनी ने उन्हें करीब 2.38 करोड़ रुपये का एस्टीमेट दिया है। जिसे प्रबंधन ने प्रदेश सरकार व डीएमईआर को भेज दिया है। एस्टीमेट वेरिफाई होने के बाद सेंट्रलाइज एसी को ठीक करवाने का काम शुरू करवा दिया जाएगा।
- डॉ. एमके गर्ग, निदेशक, केसीजीएमसी, करनाल